नगर आयुक्त ने जलकल विभाग के कार्यों को लेकर की समीक्षा बैठक

Rashtriya Shikhar
3 Min Read
Municipal Commissioner held a review meeting regarding the works of the Waterworks Department. IMAGE CREDIT TO NAGAR NIGAM

गाजियाबाद (शिखर समाचार)। नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक ने जलकल विभाग के कार्यों की समीक्षा बैठक की। बैठक में चल रहे कार्यों पर बिंदुवार चर्चा की गई, जिसमें पानी के कनेक्शन से लेकर सीवर कनेक्शन पर अधिकारियों से रिपोर्ट मांगी गई। इंदिरापुरम सहित गाजियाबाद नगर निगम क्षेत्र में सीवर लाइन तथा पानी की लाइन के गैप के बारे में भी जानकारी ली गई। बैठक में उपस्थित महाप्रबंधक जल कामाख्या प्रसाद आनंद ने विजयनगर, नंदग्राम में विशेष आवश्यकता बताते हुए कार्यवाही रिपोर्ट प्रस्तुत की गई। इसके अलावा पाइपलाइन बिछाने की आवश्यकता वाले इलाकों की रिपोर्ट प्रस्तुत की गई। नगर आयुक्त ने मलिन बस्ती सहित सीवर लाइन व पानी की लाइन की आवश्यकता वाले इलाकों का सर्वे करते हुए रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। इसके अतिरिक्त वर्क आर्डर कार्य नहीं करने वाली फार्म पर सख्त कार्यवाही करते हुए ब्लैकलिस्ट करने के आदेश दिए। बैठक में जलकल विभाग के पांचो जोन के अवर अभियंता को मॉनिटरिंग प्रबल करने हुए समस्याओं का त्वरित समाधान करने के आदेश दिए। नगर आयुक्त ने वसुंधरा तथा इंदिरापुरम क्षेत्र में सीडब्लूआर के माध्यम से की जा रही जल आपूर्ति पर भी नजर बनाए रखने के लिए निर्देश टीम को दिए।

75 करोड़ का जल सुधार प्रोजेक्ट: मलिन बस्तियों में पानी और सीवर समस्या का जल्द समाधान

ALSO READ:https://www.ndtv.com/india-news/video-resident-vs-security-guard-in-ghaziabad-high-rise-over-dog-litter-9744873

नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक ने बताया गया कि वर्तमान में जलकल विभाग को कार्य की रफ्तार बढ़ाने की बहुत आवश्यकता ह, जिसके लिए कार्य योजना बनाते हुए आगे बढ़ाने के निर्देश दिए गए। लगभग 75 करोड़ के कार्य मलिन बस्तियों के साथ-साथ क्षेत्र में कराए जाएंगे, जिससे शहर वासियों को पानी की आपूर्ति तथा सीवर समस्या का समाधान हों सकेगा। इंदिरापुरम क्षेत्र में जल निगम की टीम के साथ जलकल विभाग टीम एक सप्ताह में सर्वे करते हुए सीवर लाइन गैप की रिपोर्ट तैयार करेगी, जिसके आधार पर इंदिरापुरम सीवर समस्या की स्थाई समाधान के लिए कार्य किया जाएगा। बैठक में लेखाधिकारी अनुराग, अधिशासी अभियंता जल आश कुमार, सहायक अभियंता जल शीशमणि यादव, अवर अभियंता सोमेंद्र तोमर, अवर अभियंता पूजा, वरिष्ठ लिपिक मयूर गिरधर व टीम उपस्थिति रही।

Share This Article
Leave a comment