जिला रजिस्ट्रेशन व अल्ट्रासाउंड समिति की बैठक में कड़े अनुपालन के निर्देश, कई अस्पतालों व केंद्रों को मिली मंजूरी

Rashtriya Shikhar
2 Min Read
Strict compliance instructions issued in the District Registration and Ultrasound Committee meeting; several hospitals and centers received approval IMAGE CREDIT TO INFORMATION DEPARTMENT

ग्रेटर नोएडा (शिखर समाचार)। कलेक्ट्रेट कार्यालय कक्ष में जिलाधिकारी मेधा रूपम की अध्यक्षता में जिला रजिस्ट्रेशन एवं अल्ट्रासाउंड समिति की व्यापक समीक्षा बैठक सम्पन्न हुई, जिसमें जिले के अस्पतालों और अल्ट्रासाउंड केन्द्रों के पंजीकरण, नवीनीकरण और संचालन व्यवस्था को लेकर विस्तृत छानबीन की गई। बैठक में मुख्य चिकित्सा अधिकारी नरेंद्र कुमार ने समिति के समक्ष जिले में संचालित सभी चिकित्सा संस्थानों की कार्यप्रणाली, जांच रिपोर्टों और निरीक्षणों के आधार पर तैयार स्थिति पत्र प्रस्तुत किया।

WhatsApp Image 2025 12 03 at 9.08.09 PM 1

जिलाधिकारी ने बैठक में स्पष्ट कहा कि जिले के सभी अस्पतालों और अल्ट्रासाउंड केन्द्रों को पीसीपीएनडीटी अधिनियम सहित निर्धारित सभी नियमों का शत-प्रतिशत अनुपालन करना होगा, किसी भी प्रकार की चूक या अनियमितता पर तुरंत सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने संबंधित टीमों को नियमित निगरानी बढ़ाने तथा निरीक्षण रिपोर्ट समय से उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। बैठक में मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि आवश्यक सभी औपचारिकताएं पूरी होने के बाद समिति ने 08 अल्ट्रासाउंड केन्द्रों के नवीनीकरण, 01 नए अल्ट्रासाउंड केन्द्र के पंजीकरण, 50-बेड क्षमता वाले 02 नए अस्पतालों की स्वीकृति तथा 04 अस्पतालों के नवीनीकरण को मंजूरी प्रदान की है। बैठक में मुख्य अग्निशमन अधिकारी प्रदीप चौबे, एसीएमओ चंदन सोनी, पुलिस विभाग के अधिकारी और विभिन्न विभागों से आए प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Share This Article
Leave a comment