गाजियाबाद (शिखर समाचार)
यूनाइटेड स्पोर्ट्स फेडरेशन द्वारा आयोजित बॉक्स क्रिकेट टूर्नामेंट का समापन 15 और 16 नवंबर को टीएनएम स्पोर्ट्स एकेडमी में उत्साह और रोमांच से भरे माहौल में हुआ। दो दिनों तक चले इस मुकाबले में आसपास की 10 सोसाइटीज की टीमों ने भाग लेकर खेल के प्रति अपनी प्रतिबद्धता और शानदार प्रदर्शन का परिचय दिया।
उभरते सितारों की चमक और अनुभवी खिलाड़ियों का जलवा, फाइनल में धमाकेदार जीत
अंडर-14 श्रेणी के फाइनल में गोर ग्रीन विस्टा की टीम ने सधे हुए खेल और बेहतरीन तालमेल के दम पर खिताब अपने नाम किया। युवा खिलाड़ियों ने पूरे टूर्नामेंट में दमदार बल्लेबाज़ी और अनुशासित गेंदबाज़ी से दर्शकों की वाहवाही लूटी। वहीं 30 प्लस कैटेगरी में अमरपाली विलेज सोसाइटी के खिलाड़ियों ने अनुभव और संयम का उम्दा प्रदर्शन करते हुए फाइनल मुकाबला जीतकर विजेता ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। पुरस्कार वितरण कार्यक्रम में मौजूद टीएनएम के फाउंडर अजय यादव, सुपरटेक आइकॉन के प्रेसिडेंट मनोज ठाकुर और सैम बैडमिंटन के फाउंडर रवि ने विजेता और उपविजेता टीमों को ट्रॉफी, मेडल और प्रमाणपत्र प्रदान कर खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाया। समारोह में बड़ी संख्या में मौजूद दर्शकों ने उत्साहवर्धन करते हुए हर चौके-छक्के पर तालियों से मैदान गुंजा दिया।
खेल संस्कृति को बढ़ावा देने की पहल, यूएसएफ ने सराहा खिलाड़ियों का जज़्बा
ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/in-a-special-intensive-review-the-dm/
यूएसएफ प्रेसिडेंट पुनीत मरवाह ने पूरे आयोजन को सफल बताते हुए कहा कि इस टूर्नामेंट का उद्देश्य सोसाइटीज़ के बीच खेल संस्कृति को बढ़ावा देना और बच्चों से लेकर वयस्कों तक में खेल के प्रति सकारात्मक माहौल तैयार करना था। उन्होंने सभी खिलाड़ियों के अनुशासन, खेलभावना और सहभागिता की सराहना की और भविष्य में इस तरह के और भी बड़े आयोजन करने की बात कही।
