विवेचनाओं के निस्तारण में लापरवाही नहीं करें विवेचक : धवल जायसवाल

Rashtriya Shikhar
2 Min Read
Investigating Officers Must Not Show Negligence in Case Disposals: Dhaval Jaiswal IMAGE CREDIT TO POLICE

गाजियाबाद (शिखर समाचार)। पुलिस आयुक्त जे. रविंदर गौड़ के आदेश पर सभी विवेचक लंबित विवेचनाओं का निस्तारण करने में जुटे हुए है। लंबित विवेचनाओं का करंट स्टेटस जानने के लिए पुलिस उपायुक्त नगर धवल जायसवाल ने थाना कवि नगर और थाना मधुबन बापूधाम के विवेचकों के साथ बैठक की। बैठक के दौरान सभी विवेचकों को 6 महीने से लंबित सभी विवेचनाओं का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने के आदेश दिए, जिससे पीड़ित को जल्द से जल्द न्याय मिल सके। उन्होंने बैठक में कहा कि अपराधियों पर सख्त कार्यवाही करना जरूरी है, जिससे अपराध के ग्राफ को कम किया जा सके। ऐसा करने से लोगों का भरोसा पुलिस पर बढ़ेगा और अपराधों पर अंकुश लगेगी। इसके अलावा किसी भी मुकदमें में साक्ष्य का अभाव नहीं होना चाहिए, जिस कारण कोई भी अपराधी सजा से बच सके। बैठक में सूर्यबली मौर्य सहायक पुलिस आयुक्त कविनगर और थाना अध्यक्ष कविनगर व थाना अध्यक्ष मधुबन बापूधाम भी मौजूद रहे। धवल जायसवाल ने सभी को आईजीआरएस पर प्राप्त होने वाली शिकायतों पर त्वरित कार्यवाही करने के आदेश दिए। उन्होंने सभी को सख्त हिदायत दी कि महिलाओं संबंधित अपराध में किसी भी तरह की कोई लापरवाही नहीं हो, वरना संबंधित के खिलाफ कठोर कार्यवाही की जाएगी।

Share This Article
Leave a comment