श्रीदूधेश्वरनाथ मंदिर के कॉरिडोर कार्य का डीएम व शहर विधायक ने किया निरिक्षण

Rashtriya Shikhar
2 Min Read
DM and City MLA Inspected the Corridor Work of Shri Doodheshwarnath Temple IMAGE CREDIT TO INFORMATION DEPARTMENT

गाजियाबाद (शिखर समाचार)। सिद्धपीठ श्रीदूधेश्वरनाथ मठ मंदिर में कॉरिडोर बनाने का कार्य चल रहा है। कॉरिडोर के कार्यों का निरिक्षण करने के लिए गुरुवार को शहर विधायक संजीव शर्मा व जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार माँदड़ पहुंचे। उन्होंने मंदिर में भगवान दूधेश्वर की पूजा-अर्चना कर मंदिर के पीठाधीश्वर श्रीमहंत नारायण गिरि महाराज से भेंट की। विधायक संजीव शर्मा व जिलाधिकारी ने श्रीमहंत नारायण गिरि के साथ कॉरिडोर का निरीक्षण कर मंदिर में बन रहे गेट व हॉल को देखा। कॉरिडोर को लेकर उन्होंने महंत से सुझाव लिए। मंदिर के बाहर मुख्य मार्ग के चौडीकरण को लेकर भी शहर विधायक संजीव शर्मा व जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार माँदड़ ने श्रीमहंत नारायण गिरि महाराज से वार्ता की। उन्हेांने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सिद्धपीठ श्री दूधेश्वर नाथ मंदिर में बन रहे कॉरिडोर पर स्वयं मुख्यमंत्री नजर रख रहे है। अतः निर्माण कार्यो में किसी भी प्रकार की लापरवाही ना हो और सभी कार्य समय से पूरे किए जाएं। श्रीमहंत नारायण गिरि महाराज ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ प्रसिद्ध तीर्थ स्थलों एवं मंदिरों का विकास कराकर श्रद्धालुओं को अधिक से अधिक सुविधाएं प्रदान करने का महान कार्य कर रहे है। उसी के तहत श्रीदूधेश्वर नाथ मठ महादेव मंदिर का भी विकास कराया जा रहा है। इस दौरान शहर विधायक संजीव शर्मा के मीडिया सलाहकार पवन, दूधेश्वर श्रृंगार सेवा समिति के अध्यक्ष विजय मित्तल, अजय चोपड़ा सहित अन्य लोग भी मौजूद रहे।

Share This Article
Leave a comment