युवा शक्ति विकसित भारत की सबसे बड़ी ताकत, युवाओं को मिल रहे नए अवसर : पुष्कर सिंह धामी

Rashtriya Shikhar
3 Min Read
Youth Power is the Biggest Strength of Developed India, New Opportunities Being Provided to the Youth: Pushkar Singh Dhami. IMAGE CREDIT TO रिपोर्टर

हरिद्वार (शिखर समाचार)।

गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय में आयोजित युवा संवाद कार्यक्रम में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि देश की युवा शक्ति ही विकसित भारत के निर्माण की सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने कहा कि गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय केवल एक शिक्षण संस्थान नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति, राष्ट्र निर्माण और संस्कारों का प्रमुख केंद्र है, जहां विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ चरित्र निर्माण और राष्ट्रसेवा के संस्कार भी दिए जाते हैं।

युवा शक्ति विकसित भारत की सबसे बड़ी ताकत: मुख्यमंत्री

ALSO READ:https://www.jagran.com/uttar-pradesh/ghaziabad-indirapuram-woman-death-family-halts-last-rites-demands-probe-40199229.html

मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत विश्व का सबसे युवा देश है और 65 प्रतिशत से अधिक आबादी 42 वर्ष से कम आयु की है। उन्होंने कहा कि आज का युवा रोजगार मांगने वाला नहीं, बल्कि नवाचार और स्टार्टअप के माध्यम से रोजगार उपलब्ध कराने वाला बन रहा है। उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं के साथ उत्तराखंड सरकार भी मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना, युवा प्रोत्साहन योजना, कौशल विकास योजना, एक जनपद-दो उत्पाद योजना, हाउस ऑफ हिमालय, स्टेट मिलेट मिशन, नई पर्यटन नीति और नई फिल्म नीति जैसी पहलों के माध्यम से युवाओं को रोजगार एवं स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध करा रही है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में 44 प्रतिशत रिवर्स पलायन दर्ज हुआ है तथा बेरोजगारी दर में 4.4 प्रतिशत की कमी आई है। उन्होंने बताया कि युवाओं के भविष्य को सुरक्षित करने के लिए उत्तराखंड में सख्त नकल विरोधी कानून लागू किया गया है और पिछले साढ़े चार वर्षों में 100 से अधिक नकल माफियाओं को जेल भेजा गया है। साथ ही 34 हजार से अधिक युवाओं को पारदर्शी प्रक्रिया के माध्यम से सरकारी नौकरियां दी गई हैं।

बैंक ऋण प्रक्रिया सरल करने और युवाओं की समस्याओं के समाधान का ऐलान

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/town-vending-committee-meeting-in-presence/

उन्होंने यह भी घोषणा की कि बैंक ऋण प्रक्रिया को सरल बनाया जाएगा तथा शिविर लगाकर युवाओं की समस्याओं का समाधान किया जाएगा। कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक, विधायक आदेश चौहान, कुलपति प्रतिभा मेहता लूथरा, जिलाधिकारी मयूर दीक्षित, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि और युवा उपस्थित रहे।

Share This Article
Leave a comment