संभव के तहत नगर आयुक्त की अध्यक्षता में हुई जनसुनवाई, पेयजल आपूर्ति बढ़ाने के दिए आदेश

Rashtriya Shikhar
2 Min Read
Under the “Sambhav” initiative, a public hearing was held under the chairmanship of the Municipal Commissioner, and orders were issued to increase the drinking water supply. IMAGE CREDIT TO नगर निगम

गाजियाबाद (शिखर समाचार)। नगर निगम मुख्यालय पर संभव के तहत हुई जनसुनवाई में नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक ने समस्याओं को सुनकर समाधान के लिए निर्देश दिए। संभव के अंतर्गत 19 समस्याएं प्राप्त हुई। निर्माण विभाग से 10, स्वास्थ्य विभाग से 3, जलकल विभाग की 4, पार्किंग संबंधित 1 और प्रकाश संबंधित 1 समस्या प्राप्त हुई।

जलकल समस्याओं पर तत्काल कार्रवाई के निर्देश

ALSO READ:https://zeenews.india.com/hindi/india/up-uttarakhand/ghaziabad/photo-gallery-gda-decided-in-meeting-10-crossings-widened-and-beautified-in-ghaziabad/2875019

जनसुनवाई के दौरान प्राप्त जलकल संबंधित समस्याओं पर नगर आयुक्त ने महाप्रबंधक जल कामाख्या प्रसाद आनंद को तत्काल कार्यवाही करने के निर्देश दिए और मौके पर टीम भेजकर कार्यवाही कराई गई। विजयनगर जोन और सिटी जोन से नलकूप मरम्मत व मोटर की मरम्मत को लेकर पेयजल की समस्याएं सामने आईं। आयुक्त ने संबंधित अवर अभियंता और अधिशासी अभियंता जल को समस्या बताते हुए तत्काल उसका निस्तारण करवाया।

पेयजल आपूर्ति को लेकर सख्त निर्देश

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/the-leadership-of-ceo-rakesh-kumar-singh/

नगर आयुक्त ने निर्देश दिया कि शहर के सभी वार्डों में जलकल विभाग की टीम स्वयं निरीक्षण करते हुए पेयजल आपूर्ति को सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि पेयजल आपूर्ति नगर निगम की प्राथमिकता है और किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। हर घर को पेयजल की आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए विशेष अभियान के रूप में कार्य किया जाए।

अन्य विभागों से संबंधित प्राप्त समस्याओं पर भी मौके पर ही कार्रवाई कराई गई। इस दौरान अपर नगर आयुक्त अवनींद्र कुमार, महाप्रबंधक जल कामाख्या प्रसाद आनंद, डॉ. अनुज प्रभारी उद्यान, प्रभारी संपत्ति पल्लवी सिंह और एसपी मिश्रा (निर्माण विभाग) उपस्थित रहे।

Share This Article
Leave a comment