जनगणना ड्यूटी न लेने वाले प्रागणकों पर होगी एफआईआर

Rashtriya Shikhar
3 Min Read
``An FIR will be registered against enumerators who refuse to take up census duty. IMAGE CREDIT TO प्राधिकरण फाइल फोटो

ग्रेटर नोएडा (शिखर समाचार)। जनगणना 2027 को लेकर प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। ग्रेटर नोएडा के चार्ज अधिकारी एवं ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के ओएसडी मुकेश कुमार सिंह ने चेतावनी दी है कि जिन कर्मचारियों एवं प्रागणकों (एन्यूमरेटर) की जनगणना में ड्यूटी लगाई गई है, वे बुधवार शाम तक अपनी ड्यूटी हर हाल में रिसीव कर लें। ऐसा न करने वालों के खिलाफ संबंधित थानों में एफआईआर दर्ज कराई जाएगी।

ड्यूटी न लेने पर एफआईआर की चेतावनी

ALSO READ:https://zeenews.india.com/hindi/india/up-uttarakhand/ghaziabad/photo-gallery-gda-decided-in-meeting-10-crossings-widened-and-beautified-in-ghaziabad/2875019

चार्ज अधिकारी ने बताया कि जनगणना कार्य में लगाए गए सभी कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिया जा चुका है और उन्हें 20 जून तक जनगणना का कार्य पूर्ण करना है। इसके बावजूद कई कर्मचारी अब तक कार्य शुरू नहीं कर पाए हैं। ऐसे कर्मचारियों को अंतिम अवसर देते हुए बुधवार शाम तक का समय दिया गया है।

उन्होंने शिक्षण संस्थानों के प्रबंधन से भी अपील की कि जनगणना कार्य में लगे कर्मचारियों को पूरा सहयोग दिया जाए और किसी प्रकार की बाधा उत्पन्न न की जाए। अन्यथा संबंधित संस्थानों के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।

नागरिकों और आरडब्ल्यूए से सहयोग की अपील

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/the-leadership-of-ceo-rakesh-kumar-singh/

मुकेश कुमार सिंह ने कहा कि यदि किसी नागरिक को अपने क्षेत्र के प्रागणक से संपर्क नहीं हो पा रहा है तो वह अपने क्षेत्र के वर्क सर्किल प्रभारी, प्रबंधक, सहायक प्रबंधक या सुपरवाइजर से संपर्क कर सकता है।

जनगणना कर्मियों के स्वागत और सहयोग पर जोर

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/decorated-a-government-school-with-her-salary/

वहीं, ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के एसीईओ एवं जनगणना के नोडल अधिकारी सुमित यादव ने आरडब्ल्यूए और अपार्टमेंट ओनर्स एसोसिएशन से अपील करते हुए कहा कि जनगणना कार्य में लगे कर्मचारियों को सेक्टरों और सोसायटियों में प्रवेश करने में किसी प्रकार की परेशानी न हो। उन्होंने कहा कि पहचान पत्र और ड्यूटी पत्र देखकर ही प्रवेश दिया जाए।

नोडल अधिकारी ने भीषण गर्मी को देखते हुए नागरिकों से अपील की कि यदि जनगणना कर्मियों को नींबू पानी या जलपान की आवश्यकता हो तो उन्हें उपलब्ध कराया जाए। उन्होंने कहा कि जनगणना का कार्य देशहित और जनहित से जुड़ा हुआ है तथा इसके सफल संचालन के लिए जनसहयोग बेहद आवश्यक है।

Share This Article
Leave a comment