यातायात पुलिस कर्मियों को मिला पब्लिक टैकल का गुरुमंत्र

Rashtriya Shikhar
2 Min Read
Traffic police personnel were given expert guidance on effective public handling techniques IMAGE CREDIT TO POLICE

गाजियाबाद (शिखर समाचार)। मोहन नगर स्थित आईटीएस कॉलेज में बुधवार को यातायात माह नवंबर- 2025 के तहत यातायात पुलिस कर्मियों के लिए कार्य व्यवहार एवं आचरण के संबंध में प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। प्रशिक्षण के दौरान उन्हें पब्लिक टैकल करने का गुरुमंत्र दिया गया। इतना ही नहीं मनोविज्ञान के विशेषज्ञों ने उन्हें कई महत्वपूर्ण विषयों पर जानकारी भी दी। खास बात यह है कि डीसीपी यातायात त्रिपुण बिसेन ने उत्कृष्ट कार्य करने पर यातायात पुलिस कर्मियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित भी किया। एडीसीपी यातायात सच्चिदानंद ने बताया कि पुलिस कर्मियों का मनोबल बढ़ाना जरूरी है, जिसके लिए प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन कर उन्हें पब्लिक टैकल करने का गुरुमंत्र दिया गया। प्रशिक्षण में उन्हें आचरण, व्यवहार व टर्नआउट विषयों पर जानकारी दी गई, जिससे वह व्यवहारिक कुशलता, संवेदनशीलता, आत्म नियंत्रण, सार्वजनिक स्थलों पर शालीन एवं अनुशासित आचरण बनाए रखें। प्रशिक्षण के दौरान विशेषज्ञों ने उन्हें नागरिकों से संवाद, तनाव प्रबंधन, टीम भावना और सकारात्मक बनाए रखने जैसे विषयों पर जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पुलिस कर्मियों का आचरण सीधे जनता की धारण और पुलिस की छवि पर प्रभाव डालता है, इसलिए अच्छा व्यवहार और अनुशासन जरूरी है।प्रथम चरण में 50 पुलिसकर्मियों को प्रशिक्षण दिया गया है और दूसरे चरण में अन्य पुलिसकर्मियों को भी प्रशिक्षण दिया जाएगा, जिससे सभी ट्रैफिक पुलिसकर्मी मानवीय संवेदना के साथ कर्तव्य का पालन कर सकें।

Share This Article
Leave a comment