तीन शातिर चोर गिरफ्तार, चोरी के आभूषण, नकदी, बाइक और अवैध हथियार बरामद

Rashtriya Shikhar
3 Min Read
Three Notorious Thieves Arrested; Stolen Jewelry, Cash, Motorcycle, and Illegal Weapons Recovered — IMAGE CREDIT TO POLICE

जेवर (शिखर समाचार)। जेवर कोतवाली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी के आभूषण, नकदी, चोरी की मोटरसाइकिल तथा अवैध हथियार बरामद किए हैं। आरोपियों की गिरफ्तारी से क्षेत्र में हाल के दिनों में हुई कई चोरी की घटनाओं के खुलासे का दावा किया गया है।

लगातार चोरी की घटनाओं से फैली दहशत

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/soybean-crop-damaged-in-raisen/

पिछले कुछ दिनों से क्षेत्र में लगातार हो रही चोरी की वारदातों से लोगों में दहशत का माहौल था। शुक्रवार रात भी कस्बे में तीन मकानों के ताले तोड़कर चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया गया था, जबकि दो मोटरसाइकिलें भी चोरी हो गई थीं। लगातार मिल रही शिकायतों के बाद पुलिस ने विशेष अभियान चलाते हुए दो टीमों का गठन किया और संदिग्धों की तलाश शुरू की। पुलिस ने क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालते हुए आरोपियों की गतिविधियों का पता लगाने का प्रयास किया।

इसी दौरान पुलिस को गोपनीय सूचना मिली कि कुछ संदिग्ध व्यक्ति गांव सिरसा माचीपुर के पास एक मोटरसाइकिल के साथ मौजूद हैं। सूचना के आधार पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो संदिग्धों ने पुलिस को देखकर भागने का प्रयास किया। पुलिस ने घेराबंदी कर तीनों आरोपियों को दबोच लिया और पूछताछ के लिए कोतवाली ले आई।

चोरी का सामान, नकदी और हथियार बरामद

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/decorated-a-government-school-with-her-salary/

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान तेजपाल और कृष्ण निवासी पलवल तथा गौरव निवासी साहबनगर के रूप में हुई है। तलाशी के दौरान पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी के सोने-चांदी के आभूषण, 4,160 रुपये नकद, चोरी की एक मोटरसाइकिल, एक अवैध तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद किया। पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि उन्होंने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर कस्बे में तीन मकानों के ताले तोड़कर चोरी की थी। इसके अलावा दो अलग-अलग गांवों से दो मोटरसाइकिलें भी चोरी की थीं। पुलिस अब गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश में जुटी है और उनसे जुड़े अन्य मामलों की भी जांच कर रही है।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों के आपराधिक इतिहास की जानकारी जुटाई जा रही है। बरामद सामान को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है। आरोपियों को न्यायालय में पेश कर आगे की विधिक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने और चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा।

Share This Article
Leave a comment