राजीव गुप्ता की पुस्तक ‘उत्तराखंड पंचायती राज अधिनियम’ का विमोचन, विधि जगत में उपयोगिता पर हुई चर्चा

Rashtriya Shikhar
2 Min Read
Rajiv Gupta’s Book ‘Uttarakhand Panchayati Raj Act’ Released; Its Significance in the Legal Field Discussed. IMAGE CREDIT TO रिपोर्टर

सहारनपुर (शिखर समाचार)। सहारनपुर अधिवक्ता एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष एवं पूर्व जिला शासकीय अधिवक्ता राजीव गुप्ता द्वारा रचित पुस्तक ‘उत्तराखंड पंचायती राज अधिनियम’ का विमोचन सिविल कोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता अमरीश पुंडीर ने किया। इस अवसर पर अधिवक्ताओं ने पुस्तक को कानून के विद्यार्थियों, विधि विशेषज्ञों और न्यायिक अधिकारियों के लिए उपयोगी बताया।

वरिष्ठ अधिवक्ता अमरीश पुंडीर ने किया ‘उत्तराखंड पंचायती राज अधिनियम’ पुस्तक का विमोचन

ALSO READ:https://www.jagran.com/uttar-pradesh/ghaziabad-indirapuram-woman-death-family-halts-last-rites-demands-probe-40199229.html

कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती की पूजा-अर्चना और माल्यार्पण के साथ हुआ। इसके बाद अतिथियों ने पुस्तक का विमोचन किया। समारोह को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि यह पुस्तक उत्तराखंड के पंचायती राज कानून से संबंधित जानकारी उपलब्ध कराने के साथ विधि क्षेत्र में ज्ञान के प्रसार में सहायक होगी। वरिष्ठ अधिवक्ता अमरीश पुंडीर ने कहा कि पुस्तकों का नियमित अध्ययन और पठन-पाठन ही सफलता का महत्वपूर्ण आधार है।

लेखक राजीव गुप्ता ने साझा किया लेखन का अनुभव, अधिवक्ताओं ने सराहा प्रयास

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/town-vending-committee-meeting-in-presence/

पुस्तक के लेखक राजीव गुप्ता ने अपनी लेखन यात्रा के बारे में बताते हुए कहा कि शुरुआत में उनमें आत्मविश्वास की कमी थी, लेकिन परिजनों से मिले प्रोत्साहन ने उन्हें पुस्तकें लिखने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि जीवन में ऊंचाइयों तक पहुंचने के लिए निरंतर मेहनत करना जरूरी है। उनके अनुसार, यह पुस्तक आने वाली पीढ़ी और कानून के जानकारों के लिए लाभकारी सिद्ध होगी। वक्ताओं ने राजीव गुप्ता को पुस्तक लेखन के लिए बधाई देते हुए कहा कि इसका उपयोग अधिवक्ताओं के साथ न्यायाधीश भी कर सकेंगे।

इस अवसर पर अभय सैनी, राजेंद्र चौहान, शीशपाल पुंडीर, राजकुमार ढींगड़ा, आदित्य अंगिरस, निशांत त्यागी, संदीप पुंडीर और अनिल मदान ने भी विचार व्यक्त किए। समारोह में अधिवक्ता मुनव्वर आफताब, सौरभ जैन, रमन गुप्ता, शुभम कांबोज, निशा जैन, दीक्षा मौर्य, तबस्सुम नाज, अदीब खान, विशाल पंडित, स्वराज, नितिन शर्मा, अमन मदान और उदय जैन सहित अन्य अधिवक्ता मौजूद रहे।

Share This Article
Leave a comment