चाय पर चर्चा में गूंजे विकास के मुद्दे, पौधारोपण कर विधायक ने दिया हरित संदेश

Rashtriya Shikhar
3 Min Read
Development Issues Echoed During “Chai Pe Charcha”; MLA Gives Green Message Through Tree Plantation — IMAGE CREDIT TO REPORTER

हापुड़ (शिखर समाचार)। नगर की पॉश कॉलोनी राजेंद्र नगर स्थित अमरदीप कॉलोनी में आयोजित पौधारोपण एवं ‘चाय पर चर्चा’ कार्यक्रम में सदर विधायक विजयपाल आढ़ती ने शिरकत कर क्षेत्रवासियों और व्यापारियों से संवाद किया। इस दौरान उन्होंने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया तथा क्षेत्र की समस्याओं के शीघ्र समाधान का भरोसा दिलाया।

पर्यावरण संरक्षण को लेकर पौधारोपण अभियान

ALSO READ:https://zeenews.india.com/hindi/india/up-uttarakhand/ghaziabad/photo-gallery-gda-decided-in-meeting-10-crossings-widened-and-beautified-in-ghaziabad/2875019

व्यापारी सचिन जिंदल के आवास पर आयोजित कार्यक्रम में विधायक ने जन कल्याण समिति के पदाधिकारियों एवं स्थानीय व्यापारियों से मुलाकात कर शहर के समग्र विकास पर चर्चा की। अमरदीप कॉलोनी जन कल्याण समिति परिसर में उन्होंने छायादार और फलदार पौधे लगाए तथा सभी नागरिकों से अधिक से अधिक वृक्षारोपण करने की अपील की।

बढ़ते प्रदूषण पर चिंता, अधिक पौधे लगाने की अपील

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/the-leadership-of-ceo-rakesh-kumar-singh/

विजयपाल आढ़ती ने कहा कि बढ़ते प्रदूषण और घटते हरित क्षेत्र के बीच पर्यावरण संरक्षण हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। प्रत्येक व्यक्ति को अपने जीवन में कम से कम पांच पौधे लगाकर उनकी देखभाल करनी चाहिए, ताकि आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ वातावरण और शुद्ध हवा मिल सके।

जन कल्याण समिति के महामंत्री सचिन जिंदल सर्राफ ने कहा कि बढ़ता तापमान और पर्यावरणीय असंतुलन मानव जीवन, जीव-जंतुओं तथा वनस्पतियों के लिए गंभीर चुनौती बनता जा रहा है। ऐसे में अधिक से अधिक पौधे लगाना समय की आवश्यकता है।

स्थानीय समस्याओं के समाधान का आश्वासन

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/decorated-a-government-school-with-her-salary/

कार्यक्रम के दौरान व्यापारियों और समिति पदाधिकारियों ने क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं को विधायक के समक्ष रखा। उन्होंने बताया कि बरसात के मौसम में राजेंद्र नगर और अमरदीप कॉलोनी में जलभराव की समस्या गंभीर रूप धारण कर लेती है। इसके अलावा स्ट्रीट लाइट, साफ सफाई और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी लोगों ने चिंता जताई तथा रात्रि गश्त बढ़ाने की मांग की।

समस्याएं सुनने के बाद विधायक ने संबंधित अधिकारियों से फोन पर वार्ता कर जलभराव और साफ सफाई की समस्या के त्वरित समाधान के निर्देश दिए। उन्होंने आश्वस्त किया कि स्ट्रीट लाइट और सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए भी आवश्यक कदम उठाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि व्यापारियों और स्थानीय नागरिकों के सहयोग से क्षेत्र को आदर्श कॉलोनी के रूप में विकसित किया जाएगा।

इस अवसर पर उत्तरी मंडल अध्यक्ष प्रशांत त्यागी, जन कल्याण समिति अध्यक्ष तरुण बाटला, महामंत्री सचिन जिंदल सर्राफ, व्यापारी सुरक्षा फोरम के जिलाध्यक्ष अरुण गर्ग, सुशील वर्मा, अशोक सोढ़ी, विजय वर्मा, राजेश गुप्ता, अक्षय गोयल, राजेश कंसल, अशोक अरोड़ा, पुनीत जिंदल, नवीन आनंद, रवीन्द्र ढींगरा, सभासद सुशील शास्त्री, मोंटी बत्रा, बॉबी ग्रोवर सहित बड़ी संख्या में व्यापारी एवं क्षेत्रवासी मौजूद रहे। कार्यक्रम के अंत में सभी ने लगाए गए पौधों की देखभाल का संकल्प लिया।

Share This Article
Leave a comment