सरस्वती मेडिकल कॉलेज में धूमधाम से मना शिक्षक दिवस, शिक्षकों का किया सम्मान

Rashtriya Shikhar
2 Min Read
Teacher’s Day Celebrated with Great Fanfare at Saraswati Medical College, Teachers Honored IMAGE CREDIT TO इंस्टीट्यूट

हापुड़ (शिखर समाचार)। सरस्वती इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज में शुक्रवार को शिक्षक दिवस कृतज्ञता और उल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में शिक्षकों के प्रति सम्मान व्यक्त करते हुए विभिन्न सांस्कृतिक एवं मनोरंजक गतिविधियों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन और सरस्वती वंदना के साथ हुआ।

इस अवसर पर प्राचार्य डॉ. बरखा गुप्ता, वरिष्ठ सलाहकार डॉ. आरके सहगल, निदेशक रघुवर दत्त, महाप्रबंधक एन. वर्धराजन सहित सभी विभागाध्यक्ष, शिक्षक-शिक्षिकाएं और वर्ष 2022 बैच के विद्यार्थी मौजूद रहे। कार्यक्रम की विषयवस्तु ‘हमारे मार्गदर्शक प्रकाश स्तंभों का सम्मान’ रखी गई।

गीतों और मनोरंजक खेलों से शिक्षकों का किया सम्मान

ALSO READ:https://www.jagran.com/uttar-pradesh/ghaziabad-indirapuram-woman-death-family-halts-last-rites-demands-probe-40199229.html

विद्यार्थियों ने शिक्षकों के सम्मान में मधुर गीतों की प्रस्तुति देकर माहौल को भावपूर्ण बना दिया। इसके अलावा शिक्षकों के लिए विभिन्न मनोरंजक खेलों का आयोजन किया गया, जिसमें शिक्षकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतियोगिताओं में बेहतर प्रदर्शन करने वाले विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। साथ ही संस्थान की ओर से सभी शिक्षकों को उपहार भेंट किए गए।

संस्थापक अध्यक्ष ने शिक्षकों के योगदान को बताया महत्वपूर्ण

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/town-vending-committee-meeting-in-presence/

संस्थान के संस्थापक अध्यक्ष डॉ. जे. रामचंद्रन और उपाध्यक्ष डॉ. रम्या रामचंद्रन ने शिक्षक दिवस पर सभी शिक्षकों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि शिक्षकों का समर्पण और मार्गदर्शन विद्यार्थियों के ज्ञान, व्यक्तित्व और भविष्य निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों के योगदान की सराहना करते हुए उनके प्रति आभार व्यक्त किया गया।

Share This Article
Leave a comment