डीएवी विद्यालय गांधीनगर में हर्षोल्लास से मनाया गया शिक्षक दिवस

Rashtriya Shikhar
3 Min Read
Teacher’s Day Celebrated with Great Enthusiasm at DAV School, Gandhinagar IMAGE CREDIT TO स्कूल

गांधीनगर/दिल्ली (शिखर समाचार)। डीएवी विद्यालय गांधीनगर में शनिवार को भारत के महान शिक्षाविद, दार्शनिक एवं पूर्व राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती के अवसर पर शिक्षक दिवस समारोह हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य शिक्षकों के प्रति सम्मान, कृतज्ञता और उनके अमूल्य योगदान के प्रति आभार व्यक्त करना रहा। कार्यक्रम में निगम पार्षद एवं दिल्ली की पूर्व महापौर नीमा भगत, विद्यालय अध्यक्ष नरेश शर्मा, प्रबंधक गिरजेश रस्तोगी, विद्यालय प्रमुख लखीराम, पुरातन छात्र रतनेश बिश्नोई, सामाजिक कार्यकर्ता पवन जैन, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ दिल्ली प्रांत के सह-बौद्धिक प्रमुख सतीश शर्मा, भाजपा कार्यकर्ता राजेश शर्मा तथा विद्यालय के शिक्षक शिक्षिकाएं उपस्थित रहे।

मुख्य अतिथि नीमा भगत ने डॉ. राधाकृष्णन के जीवन और शिक्षा के क्षेत्र में उनके योगदान पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उनका जन्म 5 सितंबर 1888 को हुआ था। वे भारत के प्रथम उपराष्ट्रपति और द्वितीय राष्ट्रपति रहे। उन्होंने शिक्षा को मानव जीवन के विकास और समाज के निर्माण का महत्वपूर्ण माध्यम माना। उनके जन्मदिवस को देशभर में शिक्षक दिवस के रूप में मनाया जाता है।

शिक्षकों के योगदान को सराहा, बोले- अच्छे शिक्षक तैयार करते हैं देश का भविष्य

ALSO READ:https://www.jagran.com/uttar-pradesh/ghaziabad-indirapuram-woman-death-family-halts-last-rites-demands-probe-40199229.html

विद्यालय प्रबंधक गिरजेश रस्तोगी ने कहा कि शिक्षक वह मार्गदर्शक है, जो अज्ञान के अंधकार को मिटाकर ज्ञान का प्रकाश फैलाता है। शिक्षक विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ अनुशासन, ईमानदारी, संस्कार और जीवन की चुनौतियों का सामना करने की क्षमता प्रदान करते हैं। उन्होंने कहा कि अच्छे शिक्षक ही देश के भविष्य के लिए जिम्मेदार नागरिक तैयार करते हैं।

सतीश शर्मा ने अपने गुरुओं का स्मरण करते हुए शिक्षा के महत्व पर विचार व्यक्त किए। विद्यालय प्रमुख लखीराम ने सभी अतिथियों और शिक्षकों का आभार व्यक्त किया, जबकि विद्यालय अध्यक्ष नरेश शर्मा ने सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं को शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं दीं।

शिक्षक-शिक्षिकाओं को उपहार देकर किया सम्मानित

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/town-vending-committee-meeting-in-presence/

कार्यक्रम में विद्यालय के सभी शिक्षक शिक्षिकाओं को उपहार देकर सम्मानित किया गया। ये उपहार राजेश शर्मा के सौजन्य से प्रदान किए गए। विद्यालय परिवार की ओर से शिक्षकों के लिए विशेष भोजन की व्यवस्था भी की गई।

कार्यक्रम का संचालन नरेश चौहान ने किया। मीडिया से एनपी सिंह शौर्य प्रताप तथा सीसीएन चैनल से अतुल शर्मा और नवीन भी उपस्थित रहे। समारोह ने विद्यालय परिवार में आपसी सौहार्द, एकता, प्रेम और शिक्षकों के प्रति सम्मान की भावना को और मजबूत किया।

Share This Article
Leave a comment