संदिग्ध परिस्थितियों में उपनिरीक्षक का भाई लापता, तलाश जारी

Rashtriya Shikhar
2 Min Read
“Sub-inspector’s brother has gone missing under suspicious circumstances; search efforts are underway.” IMAGE CREDIT TO POLICE

जेवर (शिखर समाचार)। जेवर कोतवाली में तैनात एक उपनिरीक्षक का भाई संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया। घटना के तीन दिन बीत जाने के बावजूद उसका कोई सुराग नहीं लग सका है। पीड़ित उपनिरीक्षक ने कोतवाली में गुमशुदगी दर्ज कराते हुए पुलिस से जल्द तलाश की मांग की है।

एयरपोर्ट कर्मचारी अचानक लापता

ALSO READ:https://zeenews.india.com/hindi/india/up-uttarakhand/ghaziabad/photo-gallery-gda-decided-in-meeting-10-crossings-widened-and-beautified-in-ghaziabad/2875019

जानकारी के अनुसार जेवर कोतवाली में तैनात उपनिरीक्षक रोहित ने बताया कि उनका भाई धर्मेंद्र सिंह (35) आर एंड आर कॉलोनी स्थित गांव दयानतपुर खेड़ा में परिवार के साथ किराए के मकान में रहता है। धर्मेंद्र सिंह जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट में नौकरी करता है। बताया गया कि रविवार शाम वह अचानक संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया।

परिजनों ने अपने स्तर पर उसकी काफी तलाश की और रिश्तेदारों व परिचितों से भी संपर्क किया, लेकिन काफी खोजबीन के बाद भी उसका कोई पता नहीं चल सका। इसके बाद उपनिरीक्षक रोहित ने जेवर कोतवाली में अपने भाई की गुमशुदगी दर्ज कराई।

पुलिस जांच में जुटी, इनाम की घोषणा

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/police-commissioner-inspects-mission-shakti/

पीड़ित परिवार ने धर्मेंद्र सिंह का पता बताने वाले व्यक्ति को उचित इनाम देने की घोषणा भी की है। वहीं पुलिस ने मामला दर्ज कर आसपास के क्षेत्रों में तलाश शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है और जल्द ही युवक का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।

Share This Article
Leave a comment