गाजियाबाद (शिखर समाचार)। नगर निगम विशेष गहन पुनरीक्षण के कार्य में मतदाताओं तथा बीएलओ का सहयोग कर रहा है। नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग से सफाई नायकों तथा सेनेटरी फूड इंस्पेक्टर्स भी बीएलओ का सहयोग कर रहे है। नगर आयुक्त ने वरिष्ठ प्रभारी की ड्यूटी भी मॉनिटरिंग के लिए बूथवार लगाई है। जोनल प्रभारी भी अपने-अपने क्षेत्र में मतदाताओं का भी सहयोग कर रहे है। जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि मतदाता तथा बीएलओ के बीच गाजियाबाद नगर निगम टीम समन्वय का कार्य कर रही है, जिससे लाभ प्राप्त हो रहा है। एसआईआर फॉर्म एकत्र करने के साथ-साथ उनको सही तरह से भरवाने के लिए भी जानकारी मतदाताओं को दी जा रही है तथा गाजियाबाद नगर निगम टीम मतदाताओं की पहचान में भी मदद कर रही है। अतिरिक्त जिला निर्वाचन अधिकारी के रूप में नगर आयुक्त ने अपर नगर आयुक्त सहित विभागीय अधिकारियों को भी मॉनिटरिंग के लिए निर्देश दिए है, जिसके तहत बूथवार अधिकारियों की टीम चल रहे कार्यों का निरीक्षण करते हुए बीएलओ का सहयोग कर रही है।अवनींद्र कुमार अपर नगर आयुक्त ने अर्चना तथा संजय कॉलोनी में मॉनिटरिंग की। अपर नगर आयुक्त जंग बहादुर यादव ने नंदग्राम क्षेत्र के 25 बूथ का भ्रमण किया। डॉ अनुज उपमुख्य पशु चिकित्सा एवं कल्याण अधिकारी ने इंदिरापुरम क्षेत्र के बूथ पर मॉनिटरिंग की। इसके अलावा विभागों की टीम भी मतदाताओं का सहयोग करने में बनी रही। निर्माण विभाग से अधिशासी अभियंता विपुल तथा अधिशासी अभियंता देशराज ने शहीद नगर क्षेत्र के बूथ पर बीएलओ का सहयोग किया। समय से एसआईआर फॉर्म एकत्र करने के लिए सफाई नायकों की टीम वार्डों में जाकर हर घर से संपर्क कर रही है। अतिरिक्त जिला निर्वाचन अधिकारी ने रफ्तार से कार्य कर रहे बीएलओ की प्रशंसा करते हुए उत्साह वर्धन किया गया।

