करोड़ों की सनसनीखेज लूट का खुलासा करीब: पुलिस हिरासत में चार संदिग्ध, नौकर और निलंबित कांस्टेबल की भूमिका भी जांच के घेरे में

Rashtriya Shikhar
3 Min Read
Breakthrough Near in Sensational Multi-Crore Robbery Case: Four Suspects in Police Custody; Role of Servant and Suspended Constable Under Investigation — IMAGE CREDIT TO REPORTER

हापुड़ (शिखर समाचार)। थाना हापुड़ देहात क्षेत्र में टिम्बर कारोबारी नरेंद्र अग्रवाल के घर हुई करोड़ों रुपये की सोना-नगदी लूट के मामले में पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। सीसीटीवी फुटेज, मोबाइल लोकेशन और अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने चार संदिग्धों को हिरासत में लेकर गहन पूछताछ शुरू कर दी है। वहीं मामले में कारोबारी के एक नौकर और एक निलंबित कांस्टेबल की संदिग्ध भूमिका की भी जांच की जा रही है।

फिल्मी अंदाज में हुई थी वारदात

ALSO READ:https://zeenews.india.com/hindi/india/up-uttarakhand/ghaziabad/photo-gallery-gda-decided-in-meeting-10-crossings-widened-and-beautified-in-ghaziabad/2875019

गौरतलब है कि एक जून की रात गिरधारी नगर निवासी टिम्बर कारोबारी नरेंद्र अग्रवाल के घर चार बदमाशों ने फिल्मी अंदाज में वारदात को अंजाम दिया था। बदमाश गन प्वाइंट पर कारोबारी के पोते को लेकर घर में घुसे और नरेंद्र अग्रवाल, उनकी पत्नी सुशीला अग्रवाल, पोते सिद्धांत तथा चौकीदार श्याम कुमार के हाथ-पैर बांधकर एक कमरे में बंद कर दिया। इसके बाद बदमाश घर में रखे करोड़ों रुपये मूल्य के सोने के आभूषण और नकदी लूटकर फरार हो गए थे।

घटना के बाद सक्रिय हुई पुलिस ने जिले और आसपास के क्षेत्रों में लगे 700 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। जांच के दौरान बदमाश कई कैमरों में कैद हुए। फुटेज में तीन आरोपी एक बाइक पर तथा चौथा आरोपी दूसरी बाइक पर सवार होकर फरार होता दिखाई दिया। पुलिस ने इन फुटेज और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की पहचान और उनकी गतिविधियों का पता लगाया।

चार संदिग्ध हिरासत में, अंदरूनी भूमिका की जांच

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/noida-sewer-accident-ceo-takes-strict-action/

पुलिस सूत्रों के अनुसार मुरादाबाद के बसंत विहार निवासी रोहित और नितिन, पीपलसाना निवासी सतीश व रिंकू सहित कार चालक अभय को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। जांच एजेंसियां यह भी खंगाल रही हैं कि वारदात के पीछे किसी अंदरूनी व्यक्ति की भूमिका तो नहीं थी। इसी कड़ी में कारोबारी के एक नौकर और एक निलंबित कांस्टेबल का नाम भी जांच के दायरे में आया है।

पुलिस अधीक्षक कुंवर ज्ञानंजय सिंह ने बताया कि जांच के दौरान बदमाशों की पहचान कर ली गई है। पुलिस टीमों को महत्वपूर्ण सुराग मिले हैं और जल्द ही पूरे मामले का खुलासा कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। यह सनसनीखेज वारदात जिले में चर्चा का विषय बनी हुई है और अब सभी की निगाहें पुलिस के संभावित बड़े खुलासे पर टिकी हैं।

Share This Article
Leave a comment