धर्मांतरण मामले में पिता पुत्री गिरफ्तार, अन्य आरोपियों की तलाश जारी

Rashtriya Shikhar
2 Min Read
Father and Daughter Arrested in Conversion Case; Search for Other Accused Continues — IMAGE CREDIT TO POLICE

शामली (शिखर समाचार)। शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला काजीवाड़ा में एक युवक के कथित धर्मांतरण मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपियों पिता-पुत्री को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस के अनुसार युवक को प्रेमजाल में फंसाकर, ब्लैकमेल कर तथा दबाव बनाकर धर्म परिवर्तन कराने और उसके परिवार को धमकाने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले में नामजद अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की अलग-अलग टीमें लगातार दबिश दे रही हैं।

चार साल पुराने कथित निकाहनामे का मामला

ALSO READ:https://zeenews.india.com/hindi/india/up-uttarakhand/ghaziabad/photo-gallery-gda-decided-in-meeting-10-crossings-widened-and-beautified-in-ghaziabad/2875019

पुलिस अधीक्षक एन.पी. सिंह ने बताया कि गत 4 जून को विभिन्न माध्यमों से सूचना प्राप्त हुई थी कि मोहल्ला काजीवाड़ा निवासी कुछ लोगों द्वारा दयानंद नगर निवासी आयुष मलिक को अपने प्रभाव में लेकर उसका धर्म परिवर्तन कराया गया। आरोप है कि आरोपियों ने चार वर्ष पुराना कथित निकाहनामा दिखाकर युवक और उसके परिवार पर इस्लाम धर्म अपनाने का दबाव बनाया। विरोध करने पर परिवार को जान से मारने की धमकी भी दी गई।

इस संबंध में 6 जून को आयुष मलिक के पिता देवराज मलिक की तहरीर पर कोतवाली शामली में नौ नामजद आरोपियों के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया। मुकदमे में उत्तर प्रदेश विधि विरुद्ध धर्म परिवर्तन प्रतिषेध अधिनियम की धाराएं भी शामिल की गई हैं।

पिता-पुत्री गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/the-leadership-of-ceo-rakesh-kumar-singh/

एसपी ने बताया कि रविवार को कोतवाली पुलिस ने मामले की मुख्य आरोपी चांदनी कुरैशी तथा उसके पिता इस्लाम कुरैशी को गिरफ्तार कर लिया। दोनों आरोपी काजीवाड़ा क्षेत्र के निवासी हैं। गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि मामले में नामजद अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें गठित कर दी गई हैं और उनकी तलाश में लगातार कार्रवाई की जा रही है।

Share This Article
Leave a comment