गाजियाबाद (शिखर समाचार)। जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार माँदड़ के निर्देशन में गाजियाबाद की तीनों तहसीलों में सम्पूर्ण समाधान दिवस आयोजित किया गया। मुख्य विकास अधिकारी श्री कुमार सौरभ की अध्यक्षता में मोदीनगर तहसील में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस के दौरान 80 शिकायतें प्राप्त हुईं और मौके पर 3 शिकायतों का निस्तारण किया गया।
इस दौरान एसडीएम मोदीनगर अजीत कुमार सिंह, तहसीलदार सहित राजस्व विभाग, पुलिस विभाग, नगर पालिका सहित अन्य विभागों के अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे।
लोनी तहसील में 70 शिकायतें, 4 मामलों का मौके पर समाधान
एडीएम एल/ए अवनीश सिंह की अध्यक्षता में लोनी तहसील में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस के दौरान 70 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिसमें मौके पर 4 शिकायतों का निस्तारण किया गया।
इस दौरान तहसीलदार सदर सहित संबंधित विभागों के अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे और शिकायतों के समाधान की प्रक्रिया में भाग लिया।
सदर तहसील में 47 शिकायतें, 8 मामलों का तत्काल निस्तारण
ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/town-vending-committee-meeting-in-presence/
एसडीएम अरुण दीक्षित की अध्यक्षता में सदर तहसील में सम्पूर्ण समाधान दिवस आयोजित किया गया। इस दौरान 47 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिसमें से मौके पर 8 शिकायतों का निस्तारण किया गया।
इस दौरान तहसीलदार सहित राजस्व विभाग, पुलिस विभाग, नगर निगम, स्वास्थ्य सहित अन्य विभागों के अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे। इस प्रकार जनपद की तीनों तहसीलों में कुल 197 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 15 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण किया गया, जबकि शेष मामलों को संबंधित विभागों को आवश्यक कार्रवाई के लिए सौंप दिया गया।
