2036 ओलंपिक संकल्प कांवड़ यात्रा को संतों का आशीर्वाद, 10 अगस्त को हर की पैड़ी से निकलेगी यात्रा

Rashtriya Shikhar
2 Min Read
Saints Bless the 2036 Olympic Resolution Kanwar Yatra; the Yatra Will Begin from Har Ki Pauri on August 10 | IMAGE CREDIT TO रिपोर्टर

हरिद्वार (शिखर समाचार)।

वर्ष 2036 के ओलंपिक खेलों की मेजबानी भारत को दिलाने के संकल्प के साथ 10 अगस्त को आयोजित होने वाली विशेष कांवड़ यात्रा को संत समाज का आशीर्वाद मिल गया है। इस अभियान के तहत गुरुवार को कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने हरिद्वार पहुंचकर श्री पंच दशनाम जूना अखाड़ा के राष्ट्रीय महामंत्री महंत हरि गिरि महाराज तथा अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत रवींद्र पुरी महाराज से भेंट कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान संतों ने भारत को वर्ष 2036 के ओलंपिक की मेजबानी मिलने की कामना करते हुए यात्रा की सफलता के लिए शुभकामनाएं दीं।

संत समाज से मिला विशेष कांवड़ यात्रा को आशीर्वाद

ALSO READ:https://www.jagran.com/uttar-pradesh/ghaziabad-indirapuram-woman-death-family-halts-last-rites-demands-probe-40199229.html

रेखा आर्या ने बताया कि 10 अगस्त को हर की पैड़ी से गंगाजल लेकर ऋषिकेश स्थित वीरभद्र महादेव मंदिर तक संकल्प कांवड़ यात्रा निकाली जाएगी। इस यात्रा का उद्देश्य केवल धार्मिक आस्था का प्रदर्शन नहीं, बल्कि देशवासियों के बीच यह संदेश पहुंचाना है कि भारत वर्ष 2036 के ओलंपिक खेलों की मेजबानी के लिए पूरी तरह सक्षम है। उन्होंने कहा कि देवभूमि उत्तराखंड से उठने वाला यह संकल्प देश की खेल प्रतिभाओं, युवाओं और राष्ट्र के उज्ज्वल भविष्य की आकांक्षाओं का प्रतीक बनेगा।

ओलंपिक मेजबानी के संकल्प को जनआंदोलन बनाने की अपील

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/town-vending-committee-meeting-in-presence/

कैबिनेट मंत्री ने कहा कि जब आस्था, राष्ट्रहित और खेल संस्कृति के विकास का भाव एक साथ जुड़ता है तो वह जनआंदोलन का स्वरूप ले लेता है। उन्होंने विश्वास जताया कि भगवान भोलेनाथ की कृपा और संत समाज के आशीर्वाद से भारत का यह सपना अवश्य साकार होगा। इस अवसर पर संतों ने “विजयी भव, संकल्प सिद्धिरस्तु” का आशीर्वचन देते हुए कहा कि राष्ट्रहित और लोककल्याण के लिए लिया गया संकल्प निश्चित रूप से सफल होता है।

Share This Article
Leave a comment