साहिबाबाद पुलिस ने स्कूटी चोरी करने वाले 2 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

Rashtriya Shikhar
3 Min Read
Sahibabad Police Arrests 2 Accused Involved in Scooty Theft IMAGE CREDIT TO पुलिस

गाजियाबाद (शिखर समाचार)।

साहिबाबाद थाना पुलिस ने स्कूटी चोरी की घटना का खुलासा करते हुए दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से चोरी की गई स्कूटी भी बरामद की है।

अर्थला निवासी मुकेश ने 26 जुलाई 2026 को थाना साहिबाबाद में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया गया कि 25 जुलाई की रात उनके घर के नीचे खड़ी स्कूटी अज्ञात चोरों द्वारा चोरी कर ली गई। तहरीर के आधार पर थाना साहिबाबाद में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई।

चेकिंग के दौरान हज हाउस के पास पकड़े गए आरोपी

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/town-vending-committee-meeting-in-presence/

मामले की जांच के दौरान पुलिस टीम ने चेकिंग अभियान चलाया। इसी दौरान हज हाउस के पास अर्थला क्षेत्र से दो संदिग्ध युवकों को गिरफ्तार किया गया। उनकी पहचान राहुल कुमार गुप्ता और शाहिद के रूप में हुई।

पुलिस ने दोनों के कब्जे से चोरी की गई स्कूटी बरामद कर ली। पूछताछ में अभियुक्तों ने बताया कि वह रात के समय सुनसान गलियों और घरों के बाहर खड़े वाहनों को निशाना बनाते थे।

उन्होंने बताया कि चोरी किए गए वाहनों को कबाड़ियों या जरूरतमंद लोगों को कम कीमत पर बेचकर पैसे कमाते थे। आरोपियों ने करीब दो दिन पहले अर्थला क्षेत्र से उक्त स्कूटी चोरी की थी और उसे बेचने की फिराक में थे, तभी पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया।

आरोपी का आपराधिक इतिहास खंगाल रही पुलिस

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/humorous-poetry-recitation-by-shambhu-shekhar/

पुलिस जांच में सामने आया कि राहुल कुमार गुप्ता के विरुद्ध चोरी, आर्म्स एक्ट, हत्या के प्रयास तथा मारपीट से संबंधित मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस इनके अन्य आपराधिक इतिहास की भी जांच कर रही है।

सहायक पुलिस आयुक्त साहिबाबाद अमित सक्सेना ने बताया कि क्षेत्र में वाहन चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए लगातार चेकिंग और निगरानी अभियान चलाए जा रहे हैं। इस कार्रवाई से वाहन चोरों के एक गिरोह की गतिविधियों का खुलासा हुआ है।

उन्होंने नागरिकों से अपील की कि वह अपने वाहनों को सुरक्षित स्थानों पर खड़ा करें तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें। बरामद स्कूटी को उसके स्वामी को सौंपने की प्रक्रिया की जा रही है।

Share This Article
Leave a comment