20 सूत्रीय कार्यक्रम और विकसित भारत-विकसित उत्तराखंड विजन 2047 की समीक्षा, विभागों को प्रगति सुधारने के निर्देश

Rashtriya Shikhar
2 Min Read
English Translation Review of the 20-Point Programme and the Viksit Bharat–Viksit Uttarakhand Vision 2047; Departments Directed to Improve Progress IMAGE CREDIT TO सूचना विभाग

हरिद्वार (शिखर समाचार)। विकास भवन सभागार में मुख्य विकास अधिकारी ललित नारायण मिश्र की अध्यक्षता में 20 सूत्रीय कार्यक्रम तथा विकसित भारत-विकसित उत्तराखंड विजन 2047 की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में सबसे पहले अगस्त 2026 की मासिक प्रगति रिपोर्ट की समीक्षा की गई।

अगस्त की प्रगति रिपोर्ट की समीक्षा

ALSO READ:https://www.jagran.com/uttar-pradesh/ghaziabad-indirapuram-woman-death-family-halts-last-rites-demands-probe-40199229.html

जिन विभागीय मदों में बी, सी और डी श्रेणी प्राप्त हुई, उनकी विभागवार समीक्षा करते हुए प्रगति में सुधार के निर्देश दिए गए। मुख्य विकास अधिकारी ने जननी सुरक्षा योजना, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना तथा जल जीवन मिशन से संबंधित विभागों को आगामी माह में कार्यों की प्रगति और श्रेणी में सुधार लाने के निर्देश दिए।

विजन 2047 के लिए जनपद स्तरीय कार्ययोजना

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/privacy-policy/

इसके बाद विकसित भारत-विकसित उत्तराखंड विजन 2047 के तहत जनपद स्तरीय कार्ययोजना तैयार करने को लेकर बिंदुवार चर्चा की गई। मुख्य विकास अधिकारी ने बताया कि अक्टूबर 2026 के दूसरे या तीसरे सप्ताह में दो दिवसीय कार्यशाला आयोजित की जानी प्रस्तावित है। इसमें वर्ष 2047 तक विकसित भारत और विकसित उत्तराखंड के लक्ष्य को हासिल करने के लिए जनपद स्तरीय कार्ययोजना तैयार करने पर विस्तृत चर्चा की जाएगी।

विभागों को SWOT विश्लेषण के आधार पर योजना तैयार करने के निर्देश

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/town-vending-committee-meeting-in-presencehttps://rashtriyashikhar.com/town-vending-committee-meeting-in-presence/

उन्होंने सभी विभागों को अपनी-अपनी कार्ययोजना तैयार करते समय सामर्थ्य, कमजोरियों, अवसर और चुनौतियों के आधार पर विश्लेषण करने के निर्देश दिए। साथ ही लघुकालिक, मध्यकालिक और दीर्घकालिक योजनाएं तैयार करने को कहा। बैठक में जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी, महाप्रबंधक जिला उद्योग केंद्र, अपर सांख्यिकी अधिकारी, उपवन संरक्षक, अधिशासी अभियंता पेयजल निगम एवं जल संस्थान, सहायक निदेशक मत्स्य, सहायक नगर आयुक्त नगर निगम रुड़की, मुख्य कृषि अधिकारी, परियोजना अधिकारी उरेडा तथा स्वास्थ्य विभाग के चिकित्सा अधिकारी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

Share This Article
Leave a comment