रुड़की में पनीर फैक्टरी पर छापा, प्रतिबंधित एनालॉग पनीर का खुलासा

Rashtriya Shikhar
2 Min Read
Raid at Paneer Factory in Roorkee Reveals Banned Analogue Paneer IMAGE CREDIT TO पुलिस

हरिद्वार (शिखर समाचार)। खाद्य सुरक्षा आयुक्त उत्तराखंड विनय शंकर पाण्डेय और जिलाधिकारी हरिद्वार मयूर दीक्षित के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने 3 अक्टूबर की रात रुड़की ब्लॉक के नन्हेड़ा अनेतपुर स्थित पनीर निर्माण इकाई पर छापेमारी कर प्रतिबंधित एनालॉग पनीर के निर्माण का खुलासा किया। उपायुक्त गढ़वाल मंडल आरएस रावत के नेतृत्व में हुई कार्रवाई में सहायक आयुक्त हरिद्वार महिमानंद जोशी, वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी दिलीप जैन व पवन कुमार तथा पुलिस बल शामिल रहा।

जांच के दौरान पनीर निर्माता आजाद पुत्र ईसाक को उत्तराखंड सरकार द्वारा प्रतिबंधित एनालॉग पनीर का निर्माण, संग्रह और विक्रय करते पाया गया। मौके से दो टीन में करीब 20 किलो पामोलीन तेल और 30 किलो स्किम्ड मिल्क पाउडर बरामद हुआ। पूछताछ में पनीर निर्माता ने बताया कि वह पामोलीन तेल और स्किम्ड मिल्क पाउडर से पनीर तैयार कर बाजार में 240 रुपये प्रति किलो की दर से बेचता है। कार्रवाई के दौरान करीब दो क्विंटल अर्धनिर्मित पनीर और 20 किलो पामोलीन तेल नष्ट कराया गया, जबकि स्किम्ड मिल्क पाउडर को जब्त कर सीज कर दिया गया।

प्रतिबंधित एनालॉग पनीर निर्माण पर छापेमारी, दो क्विंटल पनीर नष्ट

ALSO READ:https://www.jagran.com/uttar-pradesh/ghaziabad-indirapuram-woman-death-family-halts-last-rites-demands-probe-40199229.html

प्रतिबंधित खाद्य पदार्थ के निर्माण के चलते पनीर निर्माण इकाई को अग्रिम आदेश तक बंद करा दिया गया है। पनीर निर्माता के खिलाफ खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम-2006 के तहत कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। टीम ने मौके से खुले पनीर, पामोलीन तेल और स्किम्ड मिल्क पाउडर के तीन विधिक नमूने लेकर जांच के लिए राजकीय प्रयोगशाला, रुद्रपुर भेजे हैं।

पामोलीन तेल और स्किम्ड मिल्क पाउडर के नमूने जांच के लिए भेजे

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/town-vending-committee-meeting-in-presence/

कार्रवाई में एडीपीओ सत्यपाल सिंह, पुलिसकर्मी सुधीर कुमार, योगेंद्र सिंह, परीक्षित, सोनू पुरी तथा महिला पुलिसकर्मी रोमा और निर्मला शामिल रहीं।

Share This Article
Leave a comment