पंजाबी कवियों और कलाकारों ने बांधा ऐसा समां, देर रात तक झूमते रहे दर्शक

Rashtriya Shikhar
3 Min Read
Punjabi Poets and Artists Created a Captivating Atmosphere, Keeping the Audience Enthralled Late into the Night IMAGE CREDIT TO नगर निगम

———पंजाबी कवि दरबार में साम्प्रदायिक सौहार्द की कविताओं ने जीता दिल, हास्य, गीत और भंगड़ा-गिद्दा ने जमाया रंग

सहारनपुर (शिखर समाचार)। नगर निगम की ओर से जाहरवीर गोगापीर को समर्पित मेला गुघाल के सांस्कृतिक कार्यक्रमों की श्रृंखला के तहत नेहरू मार्केट स्थित जीआईसी सभागार में पंजाबी कवि दरबार एवं रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पंजाबी कवियों और कलाकारों ने अपनी प्रस्तुतियों से ऐसा समां बांधा कि दर्शक देर रात तक झूमते रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ कलाकारों द्वारा गुरुबाणी के शब्दों के आयोजन के साथ हुआ। इसके बाद गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा के प्रधान सुजसबीर सिंह और आम आदमी पार्टी के योगेश दहिया ने दीप प्रज्वलित किया, जबकि पंजाबी महासभा के अध्यक्ष पाली कालड़ा ने फीता काटकर कार्यक्रम का उद्घाटन किया।

साम्प्रदायिक सौहार्द की कविताओं पर गूंजती रहीं तालियां

ALSO READ:https://www.jagran.com/uttar-pradesh/ghaziabad-indirapuram-woman-death-family-halts-last-rites-demands-probe-40199229.html

जालंधर से पहुंचे प्रसिद्ध कवि करमजीत सिंह नूर ने साम्प्रदायिक सौहार्द और भाईचारे का संदेश देती कविताओं की भावपूर्ण प्रस्तुति दी। उनकी कविताओं को दर्शकों ने तालियों और वाह-वाह की गूंज के साथ सराहा। इसके बाद हरियाणा से आए अवतार सिंह ने पंजाबी हास्य और शेरो-शायरी से दर्शकों को खूब गुदगुदाया और जमकर वाहवाही बटोरी।

गायिका शमा जैज के गीतों पर थिरके दर्शक

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/town-vending-committee-meeting-in-presence/

चंडीगढ़ से पहुंची पंजाबी गायिका शमा जैज ने लोकप्रिय पंजाबी गीतों की प्रस्तुति देकर माहौल को संगीतमय बना दिया। उनके गीतों पर दर्शक झूमते और थिरकते नजर आए। इसके बाद चंडीगढ़, पंजाब और हरियाणा की संयुक्त भंगड़ा-गिद्दा टीम ने शानदार प्रस्तुति देकर कार्यक्रम में और रंग भर दिया। कलाकारों के साथ दर्शकों ने भी भंगड़ा किया।

कार्यक्रम में महापौर डा. अजय कुमार सिंह, उपसभापति मयंक गर्ग, मेला आयोजन समिति के अध्यक्ष दिग्विजय सिंह, मेला सह-संयोजक ज्योति अग्रवाल, पार्षद दल के नेता राजिंदर कोहली सहित आयोजन समिति के पदाधिकारी और पार्षद मौजूद रहे। कार्यक्रम समन्वयक मुकेश गखड़, संयोजक पार्षद प्रियंका, संचालक एमपी सिंह चावला, सह-संयोजक अक्षु छाबड़ा और आनंद भाटिया की भी महत्वपूर्ण भूमिका रही। इस दौरान महानगर विधायक राजीव गुम्बर, राहुल लखनपाल समेत विभिन्न सामाजिक और पंजाबी संगठनों के पदाधिकारी तथा बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

Share This Article
Leave a comment