गांधी-शास्त्री जयंती पर महापुरुषों को श्रद्धासुमन अर्पित, स्वच्छता कर्मियों का सम्मान

Rashtriya Shikhar
2 Min Read
Tributes Paid to Great Leaders on Gandhi-Shastri Jayanti, Sanitation Workers Honoured IMAGE CREDIT TO रिपोर्टर

मोदीनगर (शिखर समाचार)। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर नगर पालिका परिषद मोदीनगर की ओर से गांधी मैदान में श्रद्धांजलि एवं माल्यार्पण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विधायक डॉ. मंजू शिवाच, नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष विनोद वैशाली, अधिशासी अधिकारी नरेंद्र मोहन मिश्र सहित सभासदगण और नगर पालिका के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे। सभी ने महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए।

स्वच्छता कर्मियों को प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित

ALSO READ:https://www.jagran.com/uttar-pradesh/ghaziabad-indirapuram-woman-death-family-halts-last-rites-demands-probe-40199229.html

इस अवसर पर स्वच्छता अभियान के तहत नगर को स्वच्छ एवं सुंदर बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले सफाई कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। उनके समर्पण, मेहनत और सेवाभाव की सराहना करते हुए उत्साहवर्धन किया गया। विधायक डॉ. मंजू शिवाच ने कहा कि महात्मा गांधी ने सत्य, अहिंसा और स्वच्छता का संदेश देकर देश को नई दिशा दी। स्वच्छता केवल सरकार या किसी एक विभाग की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक का दायित्व है। उन्होंने स्वच्छता कर्मियों के योगदान की सराहना करते हुए कहा कि उनके अथक परिश्रम से शहर को स्वच्छ रखने का संकल्प साकार होता है।

स्वच्छ और व्यवस्थित मोदीनगर के निर्माण पर जोर

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/town-vending-committee-meeting-in-presence/

नगर पालिका अध्यक्ष विनोद वैशाली ने कहा कि गांधी के स्वच्छता संदेश को जन-जन तक पहुंचाना और उसे व्यवहार में उतारना सभी की जिम्मेदारी है। नगर पालिका की ओर से स्वच्छ, सुंदर एवं व्यवस्थित मोदीनगर के निर्माण के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने नागरिकों से कूड़ा निर्धारित स्थान पर डालने और नगर की स्वच्छता व्यवस्था में सहयोग करने की अपील की। कार्यक्रम में सभासद वेद प्रकाश चौधरी, सूबे सिंह, आलोक कौशिक, आदित्य बॉबी, सोनू चौधरी, जितेंद्र चौधरी, संदीप सांगवान, अरुण खन्ना, ललित सेन, संजय चौधरी, अर्जुन नेहरा, धर्मवीर सिंह सहित अधिकारी-कर्मचारी, स्वच्छता कर्मी और नागरिक मौजूद रहे।

Share This Article
Leave a comment