हापुड़ में श्रद्धा से मनाई गांधी-शास्त्री जयंती, स्वच्छता का दिलाया संकल्प

Rashtriya Shikhar
2 Min Read
Gandhi-Shastri Jayanti Celebrated with Reverence in Hapur; Pledge Taken to Maintain Cleanliness IMAGE CREDIT TO सूचना विभाग

हापुड़ (शिखर समाचार)। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती जनपद में हर्षोल्लास और श्रद्धा के साथ मनाई गई। कलेक्ट्रेट परिसर स्थित सभागार में सुबह 8:30 बजे जिलाधिकारी कविता मीना, अपर जिलाधिकारी सहित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के चित्रों पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए। इसके बाद कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय की छात्राओं ने महात्मा गांधी के प्रिय भजन वैष्णव जन तो… का सामूहिक गायन किया।

जिलाधिकारी ने गांधी के सत्य, अहिंसा और स्वच्छता के संदेश को बताया प्रेरणास्रोत

ALSO READ:https://www.jagran.com/uttar-pradesh/ghaziabad-indirapuram-woman-death-family-halts-last-rites-demands-probe-40199229.html

जिलाधिकारी ने विद्यालय की अध्यापिकाओं एवं छात्राओं को पुरस्कार और मिठाई वितरित की। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि महात्मा गांधी ने सत्य, अहिंसा और स्वच्छता का मार्ग दिखाया। उनके विचार और जीवन आज भी सभी के लिए प्रेरणास्रोत हैं। उन्होंने लोगों से गांधी के बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लेने का आह्वान किया। जिलाधिकारी ने स्वच्छ भारत मिशन को गांधी के स्वच्छता संबंधी विचारों को आगे बढ़ाने वाला अभियान बताया। उन्होंने लाल बहादुर शास्त्री के चित्र पर भी माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी और उनके जय जवान, जय किसान के नारे को वर्तमान समय में भी प्रासंगिक बताया।

सरकारी कार्यालयों से लेकर ग्राम पंचायतों तक चला स्वच्छता अभियान

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/humorous-poetry-recitation-by-shambhu-shekhar/

इसी क्रम में नगर पालिका परिषद हापुड़ के सभागार में गांधी जयंती के अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष एवं अधिशासी अधिकारी ने सफाई कर्मचारियों को स्वच्छता के प्रति शपथ दिलाई। अध्यक्ष ने महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री के चित्रों पर माल्यार्पण किया। इसके बाद सभागार में आयोजित जनकल्याणकारी योजनाओं पर आधारित प्रदर्शनी का अवलोकन किया गया।

गांधी जयंती के अवसर पर जनपद के सभी सरकारी कार्यालयों, विद्यालयों, ग्राम पंचायतों एवं नगर पालिकाओं में स्वच्छता ही सेवा-श्रमदान कार्यक्रम आयोजित किया गया। अधिकारियों, कर्मचारियों, शिक्षकों, विद्यार्थियों एवं नागरिकों ने स्वच्छता अभियान में भाग लेकर स्वच्छ और सुंदर समाज के निर्माण का संदेश दिया।

Share This Article
Leave a comment