नगर निगम मुख्यालय पर हुआ संभव के तहत जनसुनवाई का आयोजन

Rashtriya Shikhar
2 Min Read
A public hearing under the “Sambhav” initiative was organized at the Municipal Corporation headquarters. IMAGE CREDIT TO नगर निगम

गाजियाबाद (शिखर समाचार)। नगर निगम मुख्यालय पर प्रत्येक मंगलवार को “सम्भव” कार्यक्रम के तहत जनसुनवाई का आयोजन किया जाता है। इसी क्रम में आज आयोजित जनसुनवाई में कुल 21 समस्याएं नगर निगम अधिकारियों के समक्ष रखी गईं, जिनमें निर्माण, उद्यान, टैक्स और अतिक्रमण से संबंधित शिकायतें शामिल रहीं।

जनसुनवाई में 21 शिकायतें रखी गईं

ALSO READ:https://www.jagran.com/uttar-pradesh/ghaziabad-ncr-ghaziabad-news-yamuna-river-rise-threatens-loni-villages-and-crops-submerged-24019250.html

आज की जनसुनवाई में प्राप्त शिकायतों में 13 मामले निर्माण विभाग से, 4 उद्यान विभाग से, 2 टैक्स विभाग से तथा 2 अतिक्रमण से संबंधित थे। सभी शिकायतों को संबंधित विभागों को तत्काल निस्तारण के लिए निर्देशित किया गया।

अपर नगर आयुक्त जंग बहादुर यादव ने बताया कि जनता की समस्याओं के समाधान के लिए प्रत्येक मंगलवार को नगर निगम मुख्यालय पर जनसुनवाई आयोजित की जाती है। इसमें प्राप्त शिकायतों का निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर किया जाता है और संबंधित विभागाध्यक्षों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए जाते हैं।

फीडबैक और स्थलीय निरीक्षण की व्यवस्था

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/decorated-a-government-school-with-her-salary/

उन्होंने बताया कि शिकायतों के निस्तारण के बाद संबंधित फरियादियों से फीडबैक भी लिया जाता है। वहीं स्थलीय समस्याओं के समाधान के लिए नगर निगम के अधिकारी और कर्मचारी मौके पर जाकर कार्रवाई सुनिश्चित करते हैं।

जनसुनवाई के दौरान उद्यान प्रभारी डॉ. अनुज कुमार सिंह, मुख्य कर निर्धारण अधिकारी संतोष कुमार राय, प्रभारी संपत्ति पल्लवी सिंह सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Share This Article
Leave a comment