जैविक खेती को बढ़ावा दे सभी किसान : उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक

Rashtriya Shikhar
3 Min Read
Promote Organic Farming, All Farmers Should Adopt It: Deputy Chief Minister Brajesh Pathak IMAGE CREDIT TO सूचना विभाग

गाजियाबाद (शिखर समाचार)। केंद्र सरकार के “सेवा, सुशासन एवं गरीब कल्याण” के सफल 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में विकास भवन, गाजियाबाद में जिला प्रशासन द्वारा 17 जून से 19 जून तक तीन दिवसीय भव्य कार्यक्रम एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रदर्शनी का आयोजन किया जा रहा है। द्वितीय दिवस के कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक के आगमन पर जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार मॉंदड़ एवं मुख्य विकास अधिकारी कुमार सौरभ ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया।

उपमुख्यमंत्री ने प्रदर्शनी का अवलोकन कर विभिन्न विभागों द्वारा आमजन को उपलब्ध कराई जा रही योजनाओं एवं सेवाओं की जानकारी प्राप्त की।

प्राकृतिक खेती और किसान कल्याण पर आयोजित हुई गोष्ठी

ALSO READ:https://www.jagran.com/uttar-pradesh/ghaziabad-indirapuram-woman-death-family-halts-last-rites-demands-probe-40199229.html

मुख्य अतिथि के रूप में उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने कृषि विभाग द्वारा आयोजित गोष्ठी “प्राकृतिक खेती, कृषक कल्याण, कृषि, पौध संरक्षण, जैविक कीटनाशक एवं मिलेट्स” का दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारम्भ किया।

इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्षा ममता त्यागी, महापौर सुनीता दयाल, सदर विधायक संजीव शर्मा, मोदीनगर विधायक डॉ. मंजू सिवाच, लोनी विधायक नन्द किशोर गुर्जर, भाजपा महानगर अध्यक्ष मयंक गोयल, भाजपा नेता बसंत त्यागी सहित अन्य अतिथि मौजूद रहे।

12 वर्षों में विकास और सुधार के क्षेत्र में बदलाव का दावा

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/town-vending-committee-meeting-in-presence/

गोष्ठी को संबोधित करते हुए उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने कहा कि केंद्र सरकार के “सेवा, सुशासन एवं गरीब कल्याण” के 12 वर्ष पूर्ण होने पर देश जनता के कल्याण, सामाजिक सुधार, मजबूत अर्थव्यवस्था तथा आत्मनिर्भर एवं विकसित भारत की दिशा में निरंतर आगे बढ़ रहा है।

उन्होंने कहा कि इन वर्षों में विकास एवं सुधार के प्रत्येक क्षेत्र में बड़े बदलाव हुए हैं। सरकार ने अपराध नियंत्रण के साथ नागरिकों को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराया है। उद्योगों को बढ़ावा देने के साथ पर्यावरण संरक्षण की दिशा में भी लगातार कार्य किए जा रहे हैं।

किसानों के लिए योजनाओं की दी जानकारी

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/humorous-poetry-recitation-by-shambhu-shekhar/

उपमुख्यमंत्री ने कहा कि किसानों की आय और सुविधाओं को बढ़ाने के लिए सरकार द्वारा विभिन्न योजनाएं संचालित की जा रही हैं। इनमें प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, किसान क्रेडिट कार्ड, प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना, पीएम-कुसुम योजना, मृदा स्वास्थ्य कार्ड योजना, राष्ट्रीय कृषि विकास योजना, प्रधानमंत्री किसान मानधन योजना, ई-नाम तथा मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना शामिल हैं।

उन्होंने कहा कि इन योजनाओं के माध्यम से किसानों को भूमि सुधार, बुवाई, सिंचाई, फसल सुरक्षा, बीमा एवं आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जा रही है।

कार्यक्रम में सभी विशिष्ट अतिथियों का पौधा, प्रतीक चिन्ह एवं अंगवस्त्र भेंट कर स्वागत एवं सम्मान किया गया।

Share This Article
Leave a comment