भूकंप, अग्निकांड और रासायनिक रिसाव से निपटने की परखी तैयारी, गौतमबुद्धनगर में तीन स्थानों पर राज्य स्तरीय मॉक ड्रिल

Rashtriya Shikhar
2 Min Read
Preparedness tested for earthquakes, fires and chemical leaks; state-level mock drills held at three locations in Gautam Buddh Nagar IMAGE CREDIT TO सूचना विभाग

ग्रेटर नोएडा (शिखर समाचार)। उत्तर प्रदेश राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के निर्देश पर जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण गौतमबुद्धनगर की ओर से शुक्रवार को राज्य स्तरीय मॉक ड्रिल आयोजित की गई। जनपद में भूकंप, अग्निकांड और औद्योगिक रासायनिक रिसाव जैसे अलग-अलग आपदा परिदृश्य तैयार कर तीन स्थानों पर अभ्यास कराया गया। मॉक ड्रिल का उद्देश्य आपदा के दौरान जिला प्रशासन, पुलिस, अग्निशमन, स्वास्थ्य विभाग, औद्योगिक इकाइयों और अन्य संबंधित विभागों की तत्परता, आपसी समन्वय तथा त्वरित प्रतिक्रिया क्षमता को परखना रहा।

तीन स्थानों पर अलग-अलग आपदा परिदृश्यों का अभ्यास

ALSO READ:https://www.jagran.com/uttar-pradesh/ghaziabad-indirapuram-woman-death-family-halts-last-rites-demands-probe-40199229.html

तहसील जेवर क्षेत्र स्थित रेडिसन दी स्कूल, नीमका में भूकंप का परिदृश्य तैयार कर लोगों की सुरक्षित निकासी, बचाव और राहत कार्यों का अभ्यास कराया गया। तहसील सदर स्थित शारदा अस्पताल में अग्निकांड की स्थिति दर्शाते हुए अग्निशमन और बचाव कार्यों का पूर्वाभ्यास किया गया। इस दौरान मरीजों और अन्य लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने तथा संबंधित विभागों के बीच समन्वय की प्रक्रिया परखी गई। तहसील दादरी के औद्योगिक क्षेत्र में रासायनिक रिसाव की स्थिति का अभ्यास कर क्षेत्र को सुरक्षित करने, प्रभावित लोगों को बचाने और आवश्यक सुरक्षा उपाय अपनाने का प्रदर्शन किया गया।

बचाव, राहत और त्वरित कार्रवाई की परखी गई क्षमता

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/town-vending-committee-meeting-in-presence/

मॉक ड्रिल के दौरान बचाव, राहत, प्राथमिक उपचार, सुरक्षित निकासी, अग्निशमन और घटनास्थल पर त्वरित कार्रवाई का अभ्यास किया गया। शारदा विश्वविद्यालय परिसर में अस्थायी क्षेत्रीय अस्पताल भी बनाया गया, जहां गंभीर रूप से घायल लोगों को भेजकर उपचार का अभ्यास किया गया। इस दौरान उपलब्ध संसाधनों और मानवबल की क्षमता परखने के साथ संभावित कमियों को चिन्हित किया गया।

एनडीआरएफ समेत कई एजेंसियों ने लिया हिस्सा

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/town-vending-committee-meeting-in-presence/

अभ्यास में जिला प्रशासन, पुलिस, अग्निशमन विभाग, एनडीआरएफ, आईटीबीपी, सीआईएसएफ, पीएसी, होमगार्ड, पीआरडी जवान और आपदा मित्र शामिल रहे। प्रशासन ने लोगों से आपदा की स्थिति में घबराने के बजाय सुरक्षा निर्देशों का पालन करने की अपील की।

Share This Article
Leave a comment