आईटीएस मोहन नगर में पीजीडीएम छात्रों को दी गई भावभीनी विदाई

Rashtriya Shikhar
2 Min Read
“PGDM students were given an emotional farewell at ITS Mohan Nagar.” IMAGE CREDIT TO इंस्टीट्यूट

गाजियाबाद (शिखर समाचार)। आईटीएस मोहन नगर गाजियाबाद में पीजीडीएम (2024-26) के विद्यार्थियों के लिए 15 मई 2026 को जश्न-ए-अलविदा एवं आईटीएस स्कूल ऑफ मैनेजमेंट एक्सीलेंस अवार्ड कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में निदेशक प्रो. (डॉ.) अजय कुमार, आईटीएस एजुकेशन ग्रुप के निदेशक (पीआर) सुरेन्द्र सूद, चेयरपर्सन डॉ. डी.के. पाण्डेय, सह-समन्वयक डॉ. कमल सिंह, प्रो. आशुतोष शर्मा सहित अन्य संकाय सदस्य उपस्थित रहे।

विद्यार्थियों को शुभकामनाएं और दीप प्रज्ज्वलन

ALSO READ:https://www.jagran.com/uttar-pradesh/ghaziabad-indirapuram-woman-death-family-halts-last-rites-demands-probe-40199229.html

आईटीएस के चेयरमैन डॉ. आर.पी. चड्ढा ने विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की, जबकि वाइस चेयरमैन अर्पित चड्ढा ने कार्यक्रम को विद्यार्थियों के जीवन का यादगार पल बताया। समारोह का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। निदेशक प्रो. (डॉ.) अजय कुमार ने विद्यार्थियों के योगदान की सराहना की।

सांस्कृतिक प्रस्तुतियां और पुरस्कार वितरण

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/humorous-poetry-recitation-by-shambhu-shekhar/

समारोह में जूनियर विद्यार्थियों ने आकर्षक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। इस दौरान बेस्ट एकेडमिक परफॉर्मर, स्टार परफॉर्मर, बेस्ट डोमेस्टिक प्लेसमेंट, बेस्ट एकेडमिक क्लब तथा बेस्ट रंगोली प्रिपरेशन सहित विभिन्न श्रेणियों में पुरस्कार वितरित किए गए।

कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण मिस्टर एवं मिस फेयरवेल प्रतियोगिता रही। रवि ठाकुर को मिस्टर फेयरवेल, देशोना रॉय को मिस फेयरवेल, ऋषभ चतुर्वेदी को मिस्टर पॉपुलर तथा याशी मौर्य को मिस पॉपुलर पुरस्कार प्रदान किए गए। समारोह का समापन ग्रुप फोटोग्राफ एवं हाई टी के साथ हुआ।

Share This Article
Leave a comment