पीडीए पंचायत समाज के शोषित वर्गों के सम्मान की लड़ाई का आगाज : डॉ. सत्येंद्र पाल

Rashtriya Shikhar
3 Min Read
PDA Marks the Beginning of the Fight for the Dignity of Oppressed Sections of Society: Dr. Satyendra Pal — IMAGE CREDIT TO रिपोर्टर

बुढ़ाना/मुजफ्फरनगर (शिखर समाचार)। कस्बे के एक बैंक्वेट हॉल में समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं शिक्षक सभा के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. सत्येंद्र पाल के नेतृत्व में पीडीए पंचायत का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने और सामाजिक न्याय के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया गया। मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे पूर्व शिक्षा राज्य मंत्री राम आसरे विश्वकर्मा का कार्यकर्ताओं ने फूल मालाओं से भव्य स्वागत किया।

पीडीए की एकजुटता लोकतांत्रिक बदलाव की बड़ी शक्ति : राम आसरे विश्वकर्मा

ALSO READ:https://zeenews.india.com/hindi/india/up-uttarakhand/ghaziabad/photo-gallery-gda-decided-in-meeting-10-crossings-widened-and-beautified-in-ghaziabad/2875019

पीडीए पंचायत को संबोधित करते हुए राम आसरे विश्वकर्मा ने कहा कि पीडीए की एकजुटता ही लोकतांत्रिक बदलाव की सबसे बड़ी शक्ति है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहकर संगठन को बूथ स्तर तक सशक्त बनाना होगा, ताकि सामाजिक न्याय की इस धारा को कोई भी ताकत रोक न सके।

उन्होंने कहा कि समाज के वंचित, पिछड़े, दलित और अल्पसंख्यक वर्गों की भागीदारी से ही लोकतंत्र मजबूत होगा।

गांव-गांव तक पहुंचाया जाएगा सामाजिक न्याय का संदेश

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/noida-sewer-accident-ceo-takes-strict-action/

कार्यक्रम के आयोजक डॉ. सत्येंद्र पाल ने कहा कि यह पंचायत समाज के शोषित और वंचित वर्गों के सम्मान की लड़ाई का आगाज है। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी द्वारा दिया गया पीडीए का नारा समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति को मुख्यधारा से जोड़ने का संकल्प है।

उन्होंने कहा कि इस विचारधारा को गांव-गांव और घर-घर तक पहुंचाना आवश्यक है, ताकि एक मजबूत, समतामूलक और न्यायपूर्ण समाज की स्थापना हो सके।

संगठन को मजबूत बनाने का कार्यकर्ताओं से आह्वान

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/decorated-a-government-school-with-her-salary/

डॉ. पाल ने कहा कि वर्तमान सरकार की नीतियों से दलित, पिछड़े और अल्पसंख्यक वर्गों के अधिकार प्रभावित हुए हैं, जिसका जवाब संगठन की एकजुटता और लोकतांत्रिक संघर्ष से दिया जाएगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं का आह्वान करते हुए कहा कि संगठन का प्रत्येक कार्यकर्ता पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ पार्टी की नीतियों को जनता तक पहुंचाए तथा संगठन को मजबूत बनाने में सक्रिय भूमिका निभाए।

उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि आने वाले समय में पीडीए प्रदेश की राजनीति में महत्वपूर्ण और निर्णायक भूमिका निभाएगा। पंचायत के दौरान कार्यकर्ताओं में उत्साह देखने को मिला और संगठन विस्तार को लेकर व्यापक चर्चा की गई। इस अवसर पर सपा जिलाध्यक्ष जिया चौधरी, पूर्व जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी, श्यामलाल बच्ची सैनी, अतहर हसन, जुल्फिकार कुरैशी, अकरम खान सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

TAGGED:
Share This Article
Leave a comment