गोहरनी में धान की उपज 39.10 कुंतल प्रति हेक्टेयर, डीएम की निगरानी में हुई क्रॉप कटिंग

Rashtriya Shikhar
2 Min Read
Paddy Yield in Goharni Recorded at 39.10 Quintals per Hectare; Crop Cutting Conducted Under the Supervision of the District Magistrate — IMAGE CREDIT TO सूचना विभाग

शामली (शिखर समाचार)। खरीफ सीजन 2026-27 में धान की वास्तविक उत्पादकता का आकलन करने के लिए बुधवार को विकासखंड शामली के ग्राम गोहरनी में फसल कटाई प्रयोग कराया गया। जिलाधिकारी आलोक यादव के पर्यवेक्षण में राजस्व विभाग की टीम ने किसान प्रेमपाल पुत्र वेद सिंह के खेत में चयनित खसरा संख्या 421 पर धान की क्रॉप कटिंग कराई। प्रयोग के आधार पर यहां धान की औसत उत्पादकता 39.10 कुंतल प्रति हेक्टेयर दर्ज की गई।

गोहरनी में धान की क्रॉप कटिंग, 39.10 कुंतल प्रति हेक्टेयर उत्पादकता दर्ज

ALSO READ:https://www.jagran.com/uttar-pradesh/ghaziabad-indirapuram-woman-death-family-halts-last-rites-demands-probe-40199229.html

क्रॉप कटिंग के लिए खेत में 43.30 वर्ग मीटर क्षेत्रफल निर्धारित किया गया। इस क्षेत्र में धान की फसल काटने पर कुल 16.930 किलोग्राम उपज प्राप्त हुई। प्राप्त उपज के आधार पर प्रति हेक्टेयर औसत उत्पादन का आकलन किया गया। इस प्रक्रिया का उद्देश्य फसल की वास्तविक उत्पादकता का आंकड़ा जुटाना और कृषि संबंधी योजनाओं के लिए आवश्यक जानकारी प्राप्त करना है।

सीसीई एग्री ऐप से दर्ज किए गए फसल उत्पादकता के आंकड़े

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/town-vending-committee-meeting-in-presence/

फसल कटाई का प्रयोग सीसीई एग्री ऐप के माध्यम से संपन्न कराया गया। प्रयोग से संबंधित आंकड़े डिजिटल माध्यम से पोर्टल पर अपलोड किए गए, जिससे उत्पादकता के रिकॉर्ड को व्यवस्थित रूप से दर्ज किया जा सके।

इस दौरान उपजिलाधिकारी सचिन राजपूत, तहसीलदार राहुल सिंह, क्षेत्रीय लेखपाल दिलशाद और फसल बीमा कर्मचारी राममनोरथ सहित संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

Share This Article
Leave a comment