ऑपरेशन कवच : परिवहन विभाग ने 68 वाहनों पर की कार्यवाही, वसूला लाखों का जुर्माना

Rashtriya Shikhar
2 Min Read
Operation Kavach: Transport Department Takes Action Against 68 Vehicles, Collects Lakhs in Fines IMAGE CREDIT TO परिवहन विभाग

गाजियाबाद (शिखर समाचार)।

परिवहन विभाग ने गाजियाबाद, गौतमबुद्धनगर और हापुड़ में ऑपरेशन कवच विशेष अभियान चलाया। यह अभियान डॉ. सियाराम वर्मा सम्भागीय परिवहन अधिकारी प्रवर्तन गाजियाबाद के नेतृत्व में संचालित किया गया। अभियान का उद्देश्य लंबी दूरी की स्लीपर बसों, ऑल इंडिया परमिट एवं ऑल यूपी परमिट धारक यात्री वाहनों के विरुद्ध सघन जांच कर यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करना तथा बिना वैध परमिट, फिटनेस, बीमा एवं निर्धारित सुरक्षा मानकों के संचालित वाहनों पर प्रभावी अंकुश लगाना था।

यात्री वाहनों की हुई सघन जांच, 68 वाहनों के चालान

ALSO READ:https://www.jagran.com/uttar-pradesh/ghaziabad-indirapuram-woman-death-family-halts-last-rites-demands-probe-40199229.html

अभियान के दौरान सम्भाग गाजियाबाद के समस्त प्रवर्तन अधिकारियों ने जनपद के प्रमुख मार्गों एवं संवेदनशील स्थलों पर विशेष चेकिंग की। विशेष रूप से परी चौक के निकट जीरो प्वाइंट से महामाया फ्लाईओवर क्षेत्र तथा यूपी गेट से हापुड़ मेरठ रोड मार्ग पर संचालित यात्री वाहनों की जांच की गई।

जांच के दौरान वाहनों के परमिट, फिटनेस प्रमाणपत्र, बीमा, चालक के अभिलेख, आपातकालीन सुरक्षा उपकरण, अग्निशमन यंत्र, फर्स्ट एड बॉक्स तथा अन्य आवश्यक सुरक्षा मानकों का परीक्षण किया गया। अभियान में निर्धारित मानकों का उल्लंघन पाए जाने वाले वाहनों के विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम के अंतर्गत नियमानुसार कार्रवाई की गई। संभाग गाजियाबाद में कुल 68 वाहनों के चालान किए गए और 16 लाख 50 हजार रुपये का प्रशमन शुल्क वसूला गया।

यात्रियों की सुरक्षा को लेकर लगातार जारी रहेंगे अभियान

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/town-vending-committee-meeting-in-presence/

डॉ. सियाराम वर्मा, सम्भागीय परिवहन अधिकारी प्रवर्तन गाजियाबाद ने बताया कि प्रशासन और पुलिस विभाग के सहयोग से संचालित इस अभियान का मुख्य उद्देश्य यात्रियों को सुरक्षित, विश्वसनीय एवं मानक अनुरूप परिवहन सुविधा उपलब्ध कराना तथा अवैध एवं असुरक्षित यात्री परिवहन संचालन पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करना रहा।

उन्होंने कहा कि भविष्य में भी ऐसे विशेष प्रवर्तन अभियान निरंतर चलाए जाएंगे, जिससे सड़क सुरक्षा को सुदृढ़ किया जा सके तथा यात्रियों के जीवन एवं संपत्ति की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।

Share This Article
Leave a comment