हरिद्वार (शिखर समाचार)।
758वें सालाना उर्स मेला-2026 के सफल, सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित आयोजन को लेकर जिला कार्यालय सभागार में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में अपर जिलाधिकारी जितेंद्र कुमार की अध्यक्षता में हुई बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने मेले की तैयारियों की प्रगति की समीक्षा की। अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि उर्स प्रारंभ होने से पहले सभी आवश्यक व्यवस्थाएं निर्धारित समय सीमा में पूरी कर ली जाएं, ताकि देश द्वारा अतिरिक्त रेलगाड़ियों और शटल बसों की व्यवस्था, नगर पंचायत पिरान कलियर द्वारा स्वच्छता, जल संस्थान द्वारा पेयजल, स्वास्थ्य विभाग द्वारा चिकित्सकों, एंबुलेंस और प्राथमिक उपचार केंद्र तथा अग्निशमन विभाग द्वारा आवश्यक संसाधनों की उपलब्धता पर भी विस्तार से-विदेश से आने वाले जायरीन बिना किसी असुविधा के धार्मिक आयोजन में शामिल हो सकें।
उर्स मेले की तैयारियों को समय पर पूरा करने के निर्देश
बैठक में बताया गया कि इस वर्ष उर्स का आयोजन 13/14 अगस्त से 3/4 सितंबर 2026 तक होगा। चांद दिखाई देने पर मेहंदी डोरी की रस्म के साथ उर्स का शुभारंभ होगा, जबकि मुख्य आयोजन 24/25 अगस्त से 28/29 अगस्त तक संपन्न होंगे।
अपर जिलाधिकारी ने मेला क्षेत्र से अवैध अतिक्रमण हटाने, सुगम यातायात, अस्थायी पुलिस चौकियों, बैरिकेडिंग, विशाल तंबुओं, अस्थायी दुकानों, विद्युत आपूर्ति, पेयजल, मोबाइल शौचालय, पार्किंग, सफाई, चिकित्सा, अग्निशमन और सुरक्षा व्यवस्थाओं को समयबद्ध ढंग से पूरा करने के निर्देश दिए। अधिकारियों ने बताया कि अधिकांश कार्यों की ई-निविदा प्रक्रिया पूरी हो चुकी है तथा शेष कार्य तेजी से कराए जा रहे हैं।
सुरक्षा, यातायात और मूलभूत सुविधाओं पर विशेष जोर
ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/town-vending-committee-meeting-in-presence/
बैठक में पुलिस विभाग की सुरक्षा एवं भीड़ नियंत्रण व्यवस्था, जल पुलिस और मोटर नौकाओं की तैनाती, रेलवे एवं परिवहन विभाग द्वारा अतिरिक्त रेलगाड़ियों और शटल बसों की व्यवस्था, नगर पंचायत पिरान कलियर द्वारा स्वच्छता, जल संस्थान द्वारा पेयजल, स्वास्थ्य विभाग द्वारा चिकित्सकों, एंबुलेंस और प्राथमिक उपचार केंद्र तथा अग्निशमन विभाग द्वारा आवश्यक संसाधनों की उपलब्धता पर भी विस्तार से चर्चा हुई।
संयुक्त मजिस्ट्रेट रुड़की दीपक रामचंद्र सेठ ने विभागवार तैयारियों की समीक्षा करते हुए सभी व्यवस्थाएं समय पर पूर्ण करने पर बल दिया। विधायक पिरान कलियर फुरकान अहमद ने भी सभी विभागों से आपसी समन्वय के साथ उर्स मेले की तैयारियां समय से पूरी करने का आह्वान किया।
