गाजियाबाद (शिखर समाचार)। थाना क्रॉसिंग रिपब्लिक पुलिस ने मोबाइल चोरी की घटना का सफल खुलासा करते हुए एक अभियुक्त नौशाद को गिरफ्तार किया। पुलिस ने इसके कब्जे से एक मोबाइल फोन बरामद किया।
शिकायत के आधार पर दर्ज हुआ मुकदमा
एसीपी वेव सिटी प्रियाश्री पाल ने बताया कि 26 जून 2026 को लालकुआं निवासी सत्यम राय ने थाना क्रॉसिंग रिपब्लिक में शिकायत दर्ज कराई थी कि वह नोएडा से लौट रहे थे। एबीईएस कॉलेज कट के पास ऑटो में सफर के दौरान किसी अज्ञात व्यक्ति ने उनकी जेब से मोबाइल फोन चोरी कर लिया। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू की।
पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/town-vending-committee-meeting-in-presence/
पुलिस ने पंचशील पार्क सोसायटी के खाली मैदान के पास से अभियुक्त नौशाद पुत्र हसन को गिरफ्तार किया। अभियुक्त के कब्जे से शिकायतकर्ता का चोरी हुआ मोबाइल फोन बरामद हुआ। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में बीएनएस की धारा 317(2) की बढ़ोतरी करते हुए आगे की कानूनी कार्रवाई की गई।
पूछताछ में आरोपी ने कबूला जुर्म
ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/humorous-poetry-recitation-by-shambhu-shekhar/
पुलिस पूछताछ में अभियुक्त नौशाद ने बताया कि वह पहले नोएडा में कबाड़े का काम करता था, जहां चोरी का सामान मिलने पर वह पकड़ा गया था। वर्तमान में वह बाल काटने का काम करता है, लेकिन पैसों की तंगी के कारण उसने लगभग दो-तीन दिन पहले एबीईएस कॉलेज कट के पास एक व्यक्ति की जेब से मोबाइल फोन चोरी कर लिया था। वह चोरी किए गए मोबाइल को बेचने की फिराक में घूम रहा था, तभी पुलिस ने उसे दबोच लिया।
