विश्व पृथ्वी दिवस पर बच्चों ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश, चित्रकला प्रतियोगिता और शपथ कार्यक्रम आयोजित

Rashtriya Shikhar
2 Min Read
On World Earth Day, children delivered a message of environmental conservation, with a painting competition and a pledge ceremony being organized. IMAGE CREDIT TO कॉलेज

मुजफ्फरनगर (शिखर समाचार)।
विश्व पृथ्वी दिवस के अवसर पर जड़ौदा स्थित होली चाइल्ड पब्लिक इंटर कॉलेज में बुधवार को पर्यावरण संरक्षण को लेकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान विद्यालय परिसर में चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित की गई तथा छात्र-छात्राओं को पर्यावरण संरक्षण की शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम में बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए पृथ्वी को बचाने का संकल्प लिया।

पर्यावरण संरक्षण पर विशेष थीम आधारित कार्यक्रम

ALSO READ:https://www.jagran.com/uttar-pradesh/ghaziabad-indirapuram-woman-death-family-halts-last-rites-demands-probe-40199229.html

इस वर्ष “हमारी शक्ति, हमारा ग्रह” थीम के तहत विद्यालय में विशेष जन जागरूकता अभियान चलाया गया। छात्र-छात्राओं ने अपनी कल्पनाओं को चित्रों के माध्यम से प्रस्तुत करते हुए पर्यावरण संरक्षण, हरियाली, स्वच्छता और प्राकृतिक संसाधनों के महत्व को प्रभावी ढंग से दर्शाया। कार्यक्रम का संचालन सामाजिक वानिकी प्रभाग के प्रभागीय निदेशक अभिनव राज के मार्गदर्शन में किया गया। संचालन डॉ. राजीव कुमार द्वारा किया गया तथा अध्यक्षता विद्यालय प्रधानाचार्य प्रवेन्द्र दहिया ने की।

कार्यक्रम के दौरान “माता भूमि: पुत्रो अहं पृथिव्या:” मंत्र के साथ छात्र-छात्राओं को पृथ्वी को हरा-भरा और सुरक्षित बनाए रखने की शपथ दिलाई गई। बच्चों ने पेड़-पौधे लगाने, एकल उपयोग प्लास्टिक का त्याग करने, जल और बिजली की बचत करने, प्रदूषण कम करने तथा समाज में जागरूकता फैलाने का संकल्प लिया।

चित्रकला प्रतियोगिता में बच्चों ने दिखाई प्रतिभा

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/town-vending-committee-meeting-in-presence/

चित्रकला प्रतियोगिता में कक्षा-6 की अनन्या, आराध्या, तानिया शर्मा, आरव, शौर्य; कक्षा-4 की आयुषी; कक्षा-5 की शिदरा, प्रज्ञा, समद; कक्षा-7 के समद; कक्षा-8 की खुशी, साहिल; तथा कक्षा-6 की विधि एवं सदफ सहित अन्य विद्यार्थियों ने आकर्षक और प्रेरणादायक चित्र प्रस्तुत किए।

कार्यक्रम के अंत में वक्ताओं ने कहा कि विश्व पृथ्वी दिवस मनाने का उद्देश्य लोगों में पर्यावरण संरक्षण और जलवायु परिवर्तन के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा पृथ्वी के प्रति जिम्मेदारी की भावना विकसित करना है। विद्यालय परिवार ने भविष्य में भी इस प्रकार के कार्यक्रम जारी रखने का संकल्प लिया। कार्यक्रम को सफल बनाने में सुरेखा, धीरज बालियान, शुभम शुक्रलिया और नितिन का विशेष योगदान रहा।

Share This Article
Leave a comment