शादी में थूक लगाकर रोटी सेंकने का वीडियो वायरल, मचा हड़कंप

Rashtriya Shikhar
1 Min Read
Video goes viral showing a person allegedly using saliva while cooking roti at a wedding, causing widespread outrage and panic. IMAGE CREDIT TO REPORTER

हापुड़ (शिखर समाचार)।
बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के एक गांव में आयोजित विवाह समारोह में तंदूर पर रोटी बनाते समय कारीगर द्वारा थूक लगाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने से हड़कंप मच गया।

वायरल वीडियो से मचा हड़कंप

ALSO READ:https://www.jagran.com/uttar-pradesh/ghaziabad-indirapuram-woman-death-family-halts-last-rites-demands-probe-40199229.html

वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि कारीगर तंदूर में रोटी सेंकते समय उस पर थूक लगा रहा है। मौके पर मौजूद एक व्यक्ति ने इस घटना को अपने मोबाइल में कैद कर सोशल मीडिया पर डाल दिया, जिसके बाद मामला तेजी से फैल गया।

सूत्रों के अनुसार मामला गांव मुक्तेश्वर का बताया जा रहा है, जिसके बाद ग्रामीणों में भारी आक्रोश फैल गया है। लोग इस घटना को गंभीर लापरवाही बताते हुए कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

पुलिस ने शुरू की जांच

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/town-vending-committee-meeting-in-presence/

थाना प्रभारी मुनीश प्रताप सिंह ने बताया कि वायरल वीडियो की जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी।

Share This Article
Leave a comment