गाजियाबाद (शिखर समाचार)। डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती पर शहर में अनेक कार्यक्रम आयोजित हुए, जिसमें गाजियाबाद नगर निगम द्वारा सफाई व्यवस्था से लेकर पार्कों को सुसज्जित करने तक विशेष तैयारियां की गईं। कार्यक्रम स्थलों पर विशेष सफाई अभियान चलाया गया तथा चुना आदि की व्यवस्था भी की गई। जिन पार्कों में बाबासाहेब की प्रतिमा स्थापित है, उन्हें फूलों से सजाया गया।
नगर निगम ने चलाया विशेष स्वच्छता अभियान
नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक के निर्देश पर गाजियाबाद नगर निगम में डॉ. अंबेडकर की 135वीं जयंती मनाई गई। अपर नगर आयुक्त जंग बहादुर यादव, प्रभारी उद्यान डॉ. अनुज, महाप्रबंधक जल केपी आनंद सहित अन्य अधिकारियों ने माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की। नगर आयुक्त ने भी बाबासाहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया।
पार्कों और प्रतिमाओं का किया गया सौंदर्यीकरण
ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/decorated-a-government-school-with-her-salary
डॉ. अनुज ने बताया कि जयंती से पहले ही पार्कों और कार्यक्रम स्थलों पर माली कर्मचारियों द्वारा व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गईं। सभी प्रतिमाओं की पेंटिंग कराई गई और आसपास के पार्कों में मरम्मत, रंगाई-पुताई तथा साफ-सफाई का कार्य पूरा किया गया। अंबेडकर प्रतिमाओं वाले स्थानों पर विशेष रूप से सौंदर्यीकरण कार्य किए गए।
वार्ड स्तर पर भी हुए आयोजन
ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/the-annual-budget-of-the-municipal-council/
अंबेडकर जयंती के उपलक्ष्य में सभी वार्डों में भव्य कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिसमें स्वच्छ भारत मिशन की टीम ने भी सहयोग किया। पार्षदों ने भी प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी और बाबा साहेब के बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। पूरे शहर में उत्साह के साथ नारेबाजी और कार्यक्रमों के माध्यम से जयंती मनाई गई।
