गढ़मुक्तेश्वर (शिखर समाचार)
गढ़ क्षेत्र में मुस्लिम समुदाय ने ईद-उल-अजहा का पर्व पूरे उत्साह, उमंग और धार्मिक आस्था के साथ मनाया। सुबह से ही क्षेत्र की ईदगाहों और मस्जिदों में नमाज अदा करने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे को गले लगाकर ईद की मुबारकबाद दी और आपसी भाईचारे का संदेश दिया।
बच्चों में दिखा खास उत्साह, नए कपड़ों में साझा की खुशियां
त्योहार के अवसर पर बच्चों में विशेष उत्साह देखने को मिला। नए कपड़े पहनकर बच्चों ने अपने बड़ों के साथ ईद की खुशियां साझा कीं और एक-दूसरे को बधाई दी। पूरे क्षेत्र में सौहार्द और उल्लास का माहौल बना रहा।
सुरक्षा व्यवस्था कड़ी, प्रशासन और पुलिस रही सतर्क
ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/the-leadership-of-ceo-rakesh-kumar-singh/
ईद-उल-अजहा के पर्व को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए पुलिस एवं प्रशासन पूरी तरह सतर्क रहा। विभिन्न संवेदनशील स्थानों पर पुलिस बल की तैनाती की गई, जबकि वरिष्ठ अधिकारी लगातार क्षेत्र की निगरानी करते रहे। इसके अलावा विभिन्न राजनीतिक दलों एवं सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने भी मुस्लिम समुदाय को ईद की शुभकामनाएं देकर भाईचारे और सद्भाव का संदेश दिया।
