गंगा दशहरा पर आस्था का महासंगम : लाखों श्रद्धालुओं ने लगाई मां गंगा में पुण्य की डुबकी

Rashtriya Shikhar
2 Min Read
“On the occasion of Ganga Dussehra, a grand confluence of faith: lakhs of devotees took a holy dip in the sacred waters of Mother Ganga for spiritual merit.” IMAGE CREDIT TO सूचना विभाग

गढ़मुक्तेश्वर (शिखर समाचार)। ज्येष्ठ मास के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि पर मनाए जाने वाले पावन गंगा दशहरा पर्व पर तीर्थ नगरी बृजघाट, पुष्पावती पुठ एवं गंगा खादर के कच्चे स्नान घाटों पर आस्था का जनसैलाब उमड़ पड़ा। पश्चिमी उत्तर प्रदेश, दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान सहित विभिन्न राज्यों से पहुंचे लाखों श्रद्धालुओं ने मां गंगा में स्नान कर पुण्य लाभ अर्जित किया तथा अपने इष्ट देवों का स्मरण करते हुए परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की।

श्रद्धा और आस्था में डूबे श्रद्धालु

ALSO READ:https://zeenews.india.com/hindi/india/up-uttarakhand/ghaziabad/photo-gallery-gda-decided-in-meeting-10-crossings-widened-and-beautified-in-ghaziabad/2875019

पर्व के अवसर पर पूरे क्षेत्र में धार्मिक उल्लास और श्रद्धा का वातावरण देखने को मिला। श्रद्धालुओं ने गंगा स्नान के साथ पूजा-अर्चना, दान-पुण्य और धार्मिक अनुष्ठान संपन्न किए। भीषण गर्मी के बावजूद श्रद्धालुओं के उत्साह में कोई कमी नहीं दिखी और घाटों पर देर रात तक भक्तों की भारी भीड़ बनी रही।

प्रशासनिक अधिकारियों ने संभाली व्यवस्थाओं की कमान

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/the-leadership-of-ceo-rakesh-kumar-singh/

मेले की व्यवस्थाओं का जायजा लेने के लिए भानु भास्कर, कलानिधि नैथानी, कविता मीणा, कुंवर ज्ञानंजय सिंह, विनीत भटनागर, श्रीराम यादव, वरुण मिश्रा, स्तुति सिंह तथा पवित्रा त्रिपाठी सहित प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारी लगातार निगरानी में जुटे रहे।

सुरक्षा, यातायात और सुविधाओं के रहे बेहतर इंतजाम

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/dr-vineet-utpals-book-on-social-media/

पुलिस प्रशासन और नगर पालिका द्वारा सुरक्षा, यातायात, पेयजल, चिकित्सा तथा अन्य आवश्यक सुविधाओं की बेहतर व्यवस्था किए जाने से श्रद्धालुओं को काफी राहत मिली। घाटों पर सुरक्षा बल तैनात रहे, वहीं चिकित्सा शिविरों और पेयजल व्यवस्था ने भी श्रद्धालुओं को सहूलियत प्रदान की। प्रशासन की सतर्कता के चलते गंगा दशहरा पर्व शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।

Share This Article
Leave a comment