दिव्य योग संस्थान ट्रस्ट के अध्यक्ष बने जितेंद्र शर्मा

Rashtriya Shikhar
2 Min Read
Jitendra Sharma has been appointed as the president of the Divya Yog Sansthan Trust. IMAGE CREDIT TO REPORTER

शामली (शिखर समाचार)। दिव्य योग संस्थान ट्रस्ट रजिस्टर्ड शामली के तत्वावधान में रविवार को नगर पालिका परिषद शामली में संस्था के सभी सदस्यों की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता वरिष्ठ सदस्य रमेश बजाज ने की, जिसमें सर्वसम्मति से जितेंद्र शर्मा को निर्विरोध अध्यक्ष मनोनीत किया गया।

अध्यक्ष पद पर सर्वसम्मति से चयन

ALSO READ:https://zeenews.india.com/hindi/india/up-uttarakhand/ghaziabad/photo-gallery-gda-decided-in-meeting-10-crossings-widened-and-beautified-in-ghaziabad/2875019

बैठक में संस्था के संरक्षक सरवन संगल ने अध्यक्ष पद के लिए जितेंद्र शर्मा के नाम का प्रस्ताव रखा, जिसका जयपाल सिंह ने अनुमोदन किया। इसके बाद उपस्थित सदस्यों ने सर्वसम्मति से जितेंद्र शर्मा को पुनः निर्विरोध अध्यक्ष निर्वाचित घोषित किया। अध्यक्ष निर्वाचित होने पर सभी सदस्यों ने नवनियुक्त अध्यक्ष को फूलमालाएं पहनाकर शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर अध्यक्ष जितेंद्र शर्मा ने सभी सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए संगठन को और अधिक मजबूत बनाने का संकल्प लिया। इसके उपरांत नई कार्यकारिणी की घोषणा की गई।

नई कार्यकारिणी का गठन

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/the-leadership-of-ceo-rakesh-kumar-singh/

नई कार्यकारिणी में रमेश बजाज एवं विनोद शर्मा को मार्गदर्शक मंडल, सरवन संगल एवं रण कुमार शर्मा को संरक्षक, ऋषिपाल गोयल को उपाध्यक्ष, अजय शर्मा को महामंत्री, जयपाल सिंह को मंत्री, अरविंद मलिक को संगठन मंत्री, कविता गुप्ता को प्रचार मंत्री, शिक्षा शर्मा को कोषाध्यक्ष, सुभाष शर्मा को खाद्य मंत्री तथा उषा सिंह को महिला संयोजिका नियुक्त किया गया।

बैठक में रविंद्र कुमार, आदेश जैन और अंकित कुमार बंसल सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

Share This Article
Leave a comment