बिजनौर में पालिका का अतिक्रमण हटाओ अभियान, सड़कें कराईं कब्जामुक्त

Rashtriya Shikhar
2 Min Read
Writing Municipal Anti-Encroachment Drive in Bijnor, Roads Cleared of Illegal Occupations IMAGE CREDIT TO नगर पालिका

बिजनौर (शिखर समाचार)। नगर की यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने और शहरवासियों को जाम की समस्या से राहत दिलाने के लिए नगर पालिका परिषद ने सोमवार को व्यापक अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। अभियान के दौरान नगर पालिका चौराहे से बुल्ला के चौराहे तक सड़क के दोनों ओर किए गए अवैध अतिक्रमण को हटाया गया। कार्रवाई से अतिक्रमणकारियों में हड़कंप मचा रहा। अभियान का नेतृत्व अधिशासी अधिकारी रामपाल सिंह यादव ने किया। कार्रवाई के दौरान किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए पुलिस बल तैनात रहा।

जेसीबी से हटाए अवैध होर्डिंग, टीनशेड और ठेले

ALSO READ:https://www.jagran.com/uttar-pradesh/ghaziabad-indirapuram-woman-death-family-halts-last-rites-demands-probe-40199229.html

पालिका की टीम ने जेसीबी मशीन की सहायता से सड़क किनारे लगाए गए अवैध होर्डिंग, टीनशेड और ठेलों को हटवाया। अभियान के दौरान कर अधीक्षक नरेंद्र पाल सिंह, अवर अभियंता जलकल गौरव शर्मा, अवर अभियंता सिविल यशवंत कुमार, कर निरीक्षक सुंदरलाल और हिमांशु मौजूद रहे। सुरक्षा व्यवस्था के लिए शहर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अवनीत कुमार तथा यातायात निरीक्षक रवि नैन पुलिस बल के साथ मौके पर मुस्तैद रहे।

चार प्रमुख स्थानों से अतिक्रमण हटाने की तैयारी, कार्रवाई रहेगी जारी

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/town-vending-committee-meeting-in-presence/

अधिशासी अधिकारी रामपाल सिंह यादव ने बताया कि नवागंतुक पुलिस अधीक्षक कृष्ण कुमार ने शहर की यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए नगर पालिका चौराहा, बुल्ला का चौराहा, जजी का चौराहा और झालू तिराहे से अवैध अतिक्रमण हटाने की अपेक्षा की थी। उन्होंने बताया कि अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा। दोबारा सड़क अथवा सार्वजनिक स्थान पर अवैध कब्जा करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के साथ जुर्माना भी वसूला जाएगा।

Share This Article
Leave a comment