हरिद्वार (शिखर समाचार)। खेल महाकुंभ-2026 के अंतर्गत संसदीय क्षेत्र स्तर पर आयोजित ग्राम सांसद राज्यसभा सांसद खेलकूद प्रतियोगिता का बुधवार को योगस्थली खेल परिसर, रोशनाबाद में समापन हुआ। प्रतियोगिता में विभिन्न आयुवर्ग और खेल विधाओं के खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता के दौरान उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विजेता प्रतिभागियों का चयन किया गया।
विभिन्न खेल विधाओं में खिलाड़ियों ने किया उत्कृष्ट प्रदर्शन
अंडर-19 बालिका 3000 मीटर दौड़ में भगवानपुर विधानसभा की सैवी ने प्रथम, मंगलौर विधानसभा की भव्या ने द्वितीय और खानपुर विधानसभा की खुशी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। अंडर-19 बालक 5000 मीटर दौड़ में झबरेड़ा विधानसभा के अंशुल ने प्रथम तथा भगवानपुर विधानसभा के रितिक ने द्वितीय स्थान हासिल किया। अंडर-19 बालक फुटबॉल में उपलब्ध परिणाम के अनुसार रुड़की प्रथम, लक्सर द्वितीय तथा लक्सर विधानसभा के कपिल चौहान तृतीय स्थान पर रहे। अंडर-19 बालिका फुटबॉल में लक्सर ने प्रथम, भगवानपुर ने द्वितीय और लक्सर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
समापन समारोह में अधिकारी और खेल शिक्षक रहे मौजूद
ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/town-vending-committee-meeting-in-presence/
अंडर-19 बालक मलखंभ में भगवानपुर प्रथम और लक्सर द्वितीय रहे, जबकि मलखंभ की एक अन्य श्रेणी में रानीपुर के पतंजलि ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। समापन समारोह में जिला क्रीड़ाधिकारी रविन्द्र भण्डारी, सांसद चैंपियनशिप ट्रॉफी के प्रभारी मुकेश कुमार भट्ट, क्षेत्रीय युवा कल्याण एवं प्रारद अधिकारी पूनम मिश्रा, प्रशासनिक अधिकारी जितेन्द्र पुण्डीर, खेल प्रशिक्षक सौरभ पटवाल, मुकेश शर्मा, खेल समन्वयक गजेन्द्र एवं अंजेश कुमार सहित शिक्षा विभाग के खेल शिक्षक, निर्णायक और विभिन्न विभागों के कार्मिक मौजूद रहे।
