सरस्वती कॉलेज ऑफ नर्सिंग में सुरक्षित गर्भपात एवं गर्भनिरोधक दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम

Rashtriya Shikhar
2 Min Read
Awareness Program on Safe Abortion and Contraception Day at Saraswati College of Nursing IMAGE CREDIT TO इंस्टीट्यूट

हापुड़ (शिखर समाचार)। सरस्वती कॉलेज ऑफ नर्सिंग हापुड़ की ओर से अंतरराष्ट्रीय सुरक्षित गर्भपात दिवस एवं विश्व गर्भनिरोधक दिवस के अवसर पर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पिलखुवा में जागरूकता एवं शैक्षिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन कॉलेज के प्रसूति एवं स्त्री रोग विभाग ने प्राचार्य प्रो. डॉ. आर. पिरामिला के मार्गदर्शन तथा महाप्रबंधक एन. वर्धराजन के सहयोग से किया।

सामूहिक एकजुटता और प्रजनन स्वास्थ्य सेवाओं तक पहुंच पर जोर

ALSO READ:https://www.jagran.com/uttar-pradesh/ghaziabad-indirapuram-woman-death-family-halts-last-rites-demands-probe-40199229.html

इस वर्ष कार्यक्रम की थीम सामूहिक एकजुटता और प्रजनन स्वास्थ्य सेवाओं तक पहुंच में बाधाओं को दूर करना रही। कार्यक्रम का शुभारंभ एसोसिएट प्रोफेसर एवं विभागाध्यक्ष डॉ. नसीमा खातून के स्वागत भाषण से हुआ। मुख्य अतिथि प्राचार्य प्रो. डॉ. आर. पिरामिला, डॉ. प्रियंका दुबे और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पिलखुवा की प्रभारी डॉ. अंकिता भारद्वाज उपस्थित रहीं।

विद्यार्थियों ने नाटक और प्रश्नोत्तरी से दिया जागरूकता का संदेश

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/town-vending-committee-meeting-in-presence/

कार्यक्रम में बीएससी नर्सिंग सातवें सेमेस्टर के विद्यार्थियों ने स्वागत गीत, स्वास्थ्य वार्ता, जागरूकता नाटक, मिथक एवं तथ्य सत्र, प्रश्नोत्तरी और जागरूकता शपथ सहित विभिन्न गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी की। जागरूकता नाटक के माध्यम से युवाओं को प्रजनन स्वास्थ्य सेवाओं तक समान पहुंच और सही जानकारी के महत्व का संदेश दिया गया।

56 प्रतिभागियों ने लिया कार्यक्रम का लाभ

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/humorous-poetry-recitation-by-shambhu-shekhar/’

अभियान से चार संकाय सदस्य, दो चिकित्सक, 20 नर्सिंग विद्यार्थी तथा 30 गर्भवती, प्रसवोत्तर एवं युवा विवाहित महिलाओं सहित कुल 56 प्रतिभागी लाभान्वित हुए। कॉलेज प्रबंधन ने संस्थापक डॉ. जे. रामचंद्रन और उपाध्यक्ष डॉ. रम्या रामचंद्रन के प्रति आभार व्यक्त किया।

Share This Article
Leave a comment