मोदीनगर (शिखर समाचार)। भारतीय रेलवे की अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत विकसित किए गए देशभर के 261 रेलवे स्टेशनों के लोकार्पण के अवसर पर शुक्रवार को मोदीनगर रेलवे स्टेशन परिसर में समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्चुअल माध्यम से मोदीनगर रेलवे स्टेशन के आधुनिकीकरण एवं सुदृढ़ीकरण कार्यों का लोकार्पण किया।
समारोह को संबोधित करते हुए बागपत-मोदीनगर लोकसभा क्षेत्र के सांसद डॉ. राजकुमार सांगवान ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारतीय रेलवे अभूतपूर्व परिवर्तन के दौर से गुजर रहा है। रेलवे स्टेशनों का आधुनिकीकरण कर उन्हें सुरक्षित, आकर्षक और यात्री सुविधाओं से युक्त बनाया जा रहा है, जिससे यात्रियों को बेहतर सेवाएं मिलने के साथ ही देश के समग्र विकास को भी नई गति मिलेगी।
स्टेशन के विकास कार्यों से यात्रियों को मिलेंगी बेहतर सुविधाएं
सांसद डॉ. राजकुमार सांगवान ने कहा कि अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत मोदीनगर रेलवे स्टेशन पर कराए गए विकास कार्यों से क्षेत्रवासियों और यात्रियों को पहले की तुलना में अधिक सुविधाएं उपलब्ध होंगी। उन्होंने कहा कि रेलवे का आधुनिकीकरण देश की प्रगति और बेहतर यातायात व्यवस्था की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।
सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मन, बड़ी संख्या में पहुंचे लोग
ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/town-vending-committee-meeting-in-presence/
समारोह के दौरान स्कूली बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री का वर्चुअल संबोधन भी प्रसारित किया गया, जिसे बड़ी संख्या में मौजूद लोगों ने सुना।
इस अवसर पर विधायक डॉ. मंजू सिवाच, भोजपुर ब्लॉक प्रमुख सुचेता सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष चेनपाल सिंह, राष्ट्रीय लोकदल जिलाध्यक्ष रामपाल चौधरी, अमरजीत सिंह, सत्येंद्र तोमर, राम भरोसे लाल मौर्य, विनोद गौतम, राष्ट्रीय कैडेट कोर के अधिकारी प्रवीण जैनर तथा शिक्षाविद डॉ. अरुण त्यागी सहित अनेक जनप्रतिनिधि, अधिकारी और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
