जिले में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 6 एसडीएम के तबादले, प्रेमपाल सिंह बने हापुड़ सदर एसडीएम

Rashtriya Shikhar
1 Min Read
Major Administrative Reshuffle in the District: 6 SDMs Transferred, Prempal Singh Appointed as Hapur Sadar SDM IMAGE CREDIT TO जिलाधिकारी फाइल फोटो

हापुड़ (शिखर समाचार)। जिलाधिकारी कविता मीना ने शुक्रवार को प्रशासनिक व्यवस्था में बड़ा फेरबदल करते हुए छह उपजिलाधिकारी स्तर के अधिकारियों के तबादले किए हैं। जारी आदेश के अनुसार प्रेमपाल सिंह को हापुड़ सदर का नया एसडीएम नियुक्त किया गया है, जबकि कल्पना सिंह चौहान को धौलाना का एसडीएम बनाया गया है।

न्यायिक एसडीएम पदों पर भी हुआ बदलाव

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/town-vending-committee-meeting-in-presence/

प्रशासनिक आदेश के तहत अखिलेश कुमार यादव को हापुड़ एसडीएम (न्यायिक) तथा ऋषि राव को धौलाना एसडीएम (न्यायिक) की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं रमेश चन्द्र पाण्डेय का तबादला धौलाना से गढ़मुक्तेश्वर एसडीएम (न्यायिक) के पद पर किया गया है।

रेनू को पदोन्नति, मिली अतिरिक्त जिम्मेदारियां

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/humorous-poetry-recitation-by-shambhu-shekhar/

वहीं रेनू को पदोन्नत कर अपर उपजिलाधिकारी हापुड़ नियुक्त किया गया है। उन्हें संग्रह, भूलेख और नजारत का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है। प्रशासनिक फेरबदल को जिले की कार्य व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

Share This Article
Leave a comment