ग्रीन चौपाल में पर्यावरण संरक्षण का संदेश, ग्रामीणों और बच्चों को निःशुल्क वितरित किए आम के पौधे

Rashtriya Shikhar
2 Min Read
Message of environmental conservation at Green Chaupal, mango saplings distributed free of cost to villagers and children IMAGE CREDIT TO सूचना विभाग

गाजियाबाद (शिखर समाचार)।

मोदीनगर वन क्षेत्र के अंतर्गत विकास खंड भोजपुर की ग्राम पंचायत चुड़ियाला स्थित कंपोजिट विद्यालय में शुक्रवार को ग्रीन चौपाल, पौधारोपण एवं आम भंडारा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के प्रति जनजागरूकता बढ़ाना, अधिक से अधिक पौधारोपण के लिए लोगों को प्रेरित करना तथा वन विभाग की योजनाओं की जानकारी ग्रामीणों तक पहुंचाना रहा।

ग्रीन चौपाल में अधिकारियों ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

ALSO READ:https://www.jagran.com/uttar-pradesh/ghaziabad-indirapuram-woman-death-family-halts-last-rites-demands-probe-40199229.html

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मुख्य विकास अधिकारी कुमार सौरभ रहे, जबकि विशिष्ट अतिथियों में खंड विकास अधिकारी पीयूष वर्मा, जिला परियोजना अधिकारी प्रदीप कुमार पाण्डेय और ब्लॉक प्रमुख सुचिता सिंह शामिल रहीं। अतिथियों ने विद्यालय परिसर में पौधारोपण कर हरित वातावरण के संरक्षण का संदेश दिया और लोगों से अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा उनकी देखभाल करने का आह्वान किया।

इस अवसर पर क्षेत्रीय वनाधिकारी अमित सिंह ने ग्रामीणों को वन एवं पर्यावरण संरक्षण के महत्व से अवगत कराया। उन्होंने वन विभाग की कार्बन क्रेडिट योजना के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि इस योजना के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ किसानों और भूमि स्वामियों को भी लाभ मिल सकता है। साथ ही विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं से संबंधित जानकारी देने वाले प्रचार-पत्र भी वितरित किए गए।

आम भंडारे में वितरित किए गए पौधे

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/town-vending-committee-meeting-in-presence/

कार्यक्रम के अंतर्गत आयोजित आम भंडारा में ग्रामीणों और स्कूली बच्चों को निःशुल्क आम के पौधे वितरित किए गए। अधिकारियों ने लोगों से पौधों का नियमित संरक्षण करने और अपने आसपास हरियाली बढ़ाने की अपील की।

इस अवसर पर क्षेत्रीय वनाधिकारी अमित सिंह सहित मोदीनगर वन क्षेत्र का समस्त वन विभागीय स्टाफ, जनप्रतिनिधि तथा बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

Share This Article
Leave a comment