द्रोणाचार्य पीजी कॉलेज दनकौर में वृहद रोजगार मेले का आयोजन, 746 अभ्यर्थी शॉर्टलिस्ट

Rashtriya Shikhar
2 Min Read
A Mega Job Fair Organized at Dronacharya PG College, Dankaur; 746 Candidates Shortlisted. IMAGE CREDIT TO: सूचना विभाग

ग्रेटर नोएडा (शिखर समाचार)। जिला सेवायोजन कार्यालय, गौतमबुद्धनगर द्वारा सोमवार को द्रोणाचार्य (पीजी) कॉलेज, दनकौर में एक वृहद रोजगार मेले का सफल आयोजन किया गया। इस मेले में विभिन्न क्षेत्रों की कुल 18 प्रतिष्ठित कंपनियों ने भाग लिया, जिसमें रोजगार पाने की उम्मीद में 1,376 अभ्यर्थियों ने अपना पंजीकरण कराया और साक्षात्कार में शामिल हुए। कंपनियों द्वारा अभ्यर्थियों की शैक्षिक योग्यता और साक्षात्कार के आधार पर कुल 746 युवाओं को रोजगार के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया।

रोजगार मेले में 18 कंपनियों ने लिया हिस्सा, 746 युवा शॉर्टलिस्ट

ALSO READ:https://www.jagran.com/uttar-pradesh/ghaziabad-indirapuram-woman-death-family-halts-last-rites-demands-probe-40199229.html

रोजगार मेले में अति विशिष्ट अतिथि के रूप में भाजपा जिलाध्यक्ष अभिषेक शर्मा तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में द्रोण गौशाला समिति के अध्यक्ष राकेश कुमार गर्ग ने शिरकत की। मेले में आई विभिन्न कंपनियों के प्रतिनिधियों ने युवाओं का साक्षात्कार लिया और उनकी कार्यकुशलता के अनुरूप रोजगार के अवसर प्रदान किए।

चयनित युवाओं को वितरित किए नियुक्ति पत्र, चेहरों पर दिखी खुशी

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/town-vending-committee-meeting-in-presence/

कार्यक्रम के दौरान कॉलेज के सचिव व प्रबंधक रजनीकांत मित्तल और जिला सेवायोजन अधिकारी मनीषा अत्री ने चयनित शॉर्टलिस्ट अभ्यर्थियों को अपने हाथों से नियुक्ति पत्र वितरित किए। नियुक्ति पत्र पाकर युवाओं के चेहरों पर खुशी साफ झलक रही थी। इस मेले के माध्यम से क्षेत्र के बेरोजगार युवाओं को रोजगार के बेहतर अवसर प्राप्त हुए हैं।

इस अवसर पर द्रोणाचार्य पीजी कॉलेज के प्राचार्य डॉ. गिरीश कुमार वत्स, रोजगार मेला समन्वयक डॉ. रश्मि गुप्ता सहित जिला सेवायोजन कार्यालय और कॉलेज के तमाम अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Share This Article
Leave a comment