सीएम योगी के नेतृत्व में दिव्यांगजन सशक्तिकरण को मिली नई दिशा

Rashtriya Shikhar
2 Min Read
A New Direction for the Empowerment of Persons with Disabilities Under the Leadership of CM Yogi. IMAGE CREDIT TO: सूचना विभाग

गाजियाबाद (शिखर समाचार)। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में राज्य सरकार दिव्यांगजनों को समाज की मुख्यधारा से जोड़ने, उन्हें समान अवसर उपलब्ध कराने तथा आत्मनिर्भर बनाने के लिए निरंतर प्रयासरत है। शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं और जिला प्रशासन के सहयोग से इन प्रयासों को धरातल पर साकार करने में ‘नींव शक्ति संस्थान’ की सह-संस्थापक एवं समाजसेविका दिव्या महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं।

दिव्यांगजनों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने में जुटी दिव्या

ALSO READ:https://www.jagran.com/uttar-pradesh/ghaziabad-indirapuram-woman-death-family-halts-last-rites-demands-probe-40199229.html\

पूर्व रेडियो जॉकी एवं केमिस्ट्री शिक्षिका रहीं दिव्या ने अपने अनुभव और सामाजिक संवेदनशीलता को सेवा का माध्यम बनाते हुए विशेष आवश्यकता वाले बच्चों व दिव्यांगजनों के सशक्तिकरण का संकल्प लिया है। उनके संस्थान के माध्यम से जरूरतमंदों को दिव्यांगता प्रमाण पत्र, विशिष्ट दिव्यांगता पहचान पत्र (यूडीआईडी), पेंशन और अन्य सभी शासकीय योजनाओं का लाभ सुगमता से दिलाया जा रहा है।

शिक्षा, प्रशिक्षण और स्वरोजगार से आत्मनिर्भर बन रहे दिव्यांगजन

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/town-vending-committee-meeting-in-presence/

संस्थान द्वारा संचालित ‘देव भागीरथी लर्निंग सेंटर’ में विशेष आवश्यकता वाले बच्चों को शिक्षा, विशेष प्रशिक्षण और थेरेपी के जरिए आत्मनिर्भर बनाया जा रहा है। इसके साथ ही ‘मोटराइज्ड बिजनेस ऑन व्हील्स’, खोखा और कियोस्क जैसी पहलों के माध्यम से दिव्यांगजनों को स्वरोजगार से जोड़कर सम्मानजनक आजीविका के अवसर प्रदान किए जा रहे हैं।

समाजसेविका दिव्या ने मुख्यमंत्री, प्रदेश सरकार एवं जिला प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सरकारी योजनाओं और प्रशासन के सहयोग से आज दिव्यांगजनों को अधिकार और आत्मनिर्भरता के नए अवसर मिल रहे हैं। नींव शक्ति संस्थान का संकल्प है कि प्रत्येक दिव्यांगजन को शिक्षा, रोजगार और सम्मानपूर्ण जीवन उपलब्ध कराया जाए। यह प्रेस विज्ञप्ति जिला सूचना विभाग, गाजियाबाद के सौजन्य से जारी की गई है।

Share This Article
Leave a comment