मेरठ रेंज आईजीआरएस शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण में प्रदेश में प्रथम

Rashtriya Shikhar
2 Min Read
Meerut Range Ranks First in the State for Quality Disposal of IGRS Complaints IMAGE CREDIT TO: POLICE

मेरठ (शिखर समाचार)।

जनसुनवाई समन्वय शिकायत निवारण प्रणाली (आईजीआरएस) पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध निस्तारण में मेरठ परिक्षेत्र ने जून 2026 की मासिक मूल्यांकन रिपोर्ट में प्रदेश में प्रथम स्थान हासिल किया है। शासन द्वारा जारी रैंकिंग में मेरठ परिक्षेत्र के साथ बुलंदशहर जनपद ने भी अपनी श्रेणी में पहला स्थान प्राप्त किया है।

मेरठ परिक्षेत्र ने शिकायत निस्तारण में हासिल किया प्रथम स्थान

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/town-vending-committee-meeting-in-presence/

पुलिस उपमहानिरीक्षक मेरठ परिक्षेत्र कलानिधि नैथानी ने बताया कि जून माह में आईजीआरएस, जनसुनवाई और मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों का शासन की मंशा के अनुरूप समयबद्ध एवं विधिक निस्तारण सुनिश्चित किया गया। इसी के परिणामस्वरूप मेरठ परिक्षेत्र को यह उपलब्धि मिली है।

उन्होंने सभी पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देश दिए कि शिकायतों के निस्तारण में गुणवत्ता, पारदर्शिता और निष्पक्षता सर्वोच्च प्राथमिकता हो। थाना प्रभारी जांच आख्या अपलोड करने से पहले स्वयं शिकायतकर्ता से फीडबैक प्राप्त करें तथा सभी अभिलेख अद्यतन रखें।

महिला, वरिष्ठ नागरिक और साइबर शिकायतों के त्वरित निस्तारण पर जोर

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/humorous-poetry-recitation-by-shambhu-shekhar/

डीआईजी ने महिला, वरिष्ठ नागरिक और साइबर अपराध से जुड़ी शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर त्वरित निस्तारण करने, लंबित मामलों की नियमित समीक्षा बैठक आयोजित करने तथा तकनीकी संसाधनों और डिजिटल निगरानी प्रणाली का अधिक प्रभावी उपयोग करने के निर्देश दिए।

उन्होंने स्पष्ट किया कि शिकायतों की जांच संबंधित अधिकारी स्वयं मौके पर जाकर करें और केवल दूरभाष या थाने में बैठकर रिपोर्ट न भेजें। इससे जांच की गुणवत्ता और विश्वसनीयता सुनिश्चित होगी। इसके साथ ही थानों की जनसुनवाई व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने, पुलिस और आमजन के बीच विश्वास बढ़ाने तथा उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों को जनपद स्तर पर प्रशस्ति देकर प्रोत्साहित करने के भी निर्देश दिए गए।

Share This Article
Leave a comment